फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Case against nine policemen including historysheater

हिस्ट्रीशीटर समेत नौ पुलिसकर्मियों पर केस

Sat, 06 May 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 06 May 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा से पेशी से लौट रहे शामली जिले के शातिर अपराधी के पुलिस अभिरक्षा से भागने के मामले में आरोपी समेत नौ पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हालांकि अभी तक किसी पुलिसकर्मी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं मामले में जांच के लिए शनिवार को एक पुलिस टीम हरियाणा के करनाल को रवाना हुई है।      
विज्ञापन

      
सिद्धार्थनगर जेल में बंद शामली जिले के जंधेणी कैराना निवासी शातिर बदमाश साबिर पुत्र हासिम शनिवार की रात हरियाणा से पेशी से लौटते समय जैदपुर थाना क्षेत्र में हाईवे पर निबहा स्थित एक ढाबे से पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग निकला था।
विज्ञापन


इस मामले में लापरवाही बरतने पर आरोपी की सुरक्षा में तैनात रहे पुलिसकर्मी पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर में तैनात दरोगा राजकिशोर यादव, सिपाही दिनेश यादव, रामअलख यादव, सत्यप्रकाश यादव, दुर्गेश यादव, रमाकांत चौधरी, राजेश यादव, जगनरायन व मनीराम समेत साबिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सब पुलिस वैन से आरोपी को सिद्धार्थनगर लेकर जा रहे थे। फरार बदमाश की तलाश में पुलिस टीम लगी है लेकिन अभी तक उसका पता नहीं लग सका है।    
  
आरोपी साबिर के फरार होने के बाद जैदपुर थाने की एक पुलिस टीम हरियाणा के करनाल जनपद के लिए रवाना की गई है। बताया जा रहा है कि साबिर की पेशी करनाल में थी और उसे भागने की कहानी भी वहीं से रची गई है। ऐसे में पुलिस मामले की जांच के लिए वहां भेजी जा रही है।       

साबिर पर दर्ज हैं तीन दर्जन मुकदमे
पुलिस की मानें तो शामली जिले के शातिर बदमाश साबिर एक साल पहले वहां से सिद्धार्थनगर जेल भेजा गया था। साबिर पर तीन दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं और उस पर डेढ़ लाख का इनाम भी घोषित किया गया था।


शामली का शातिर बदमाश भागने के मामले में नौ पुलिसकर्मी व आरोपी बदमाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एक पुलिस टीम हरियाणा भेजी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है। -शफीक अहमद, प्रभारी एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed