{"_id":"5a1858604f1c1bc9678bdcee","slug":"case-against-eight-candidates-including-sp-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा, कांग्रेस के अध्यक्ष पद समेत आठ प्रत्याशियों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा, कांग्रेस के अध्यक्ष पद समेत आठ प्रत्याशियों पर केस
बाराबंकी
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
लोगो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धौर नगर पंचायत चुनाव में प्रचार में सपा प्रत्याशी द्वारा बिना अनुमति खोले गए प्रचार कार्यालय से गैस सिलेंडर चूल्हा कुर्सी आदि सामान पुलिस ने जब्त कर लिया है। आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन पर पुलिस ने सपा प्रत्याशी सहित आठ उम्मीदवारों व समर्थकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है।
शुक्रवार को असंद्रा थाने के सिद्धौर चौकी इंचार्ज लल्लन सिंह ने भ्रमण के दौरान सपा से अध्यक्ष पद उम्मीदवार राकेश रावत के चुनाव प्रचार कार्यालय का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कार्यालय की अनुमति नहीं दिखाने पर वहां मौजूद गैस सिलेंडर, चूल्हा, कड़ाही, दो कुर्सी, कंबल, रजाई व दो बेडशीट जब्त कर आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई।
इसके अलावा सभासद पद प्रत्याशी कमरुल निशां के समर्थन में बिना अनुमति रैली निकालने वाले इनके पुत्र मुन्ना करीब सौ लोगों के साथ जनसंपर्क करते हुए मिले। इनके खिलाफ भी कार्रवाई हुई है। कांग्रेस से अध्यक्ष पद प्रत्याशी प्रेमावती के समर्थन में दीवार पर बिना अनुमति पोस्टर लगाने पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
सभासद प्रत्याशी मुन्नी कुरैशी व बद्री विशाल के विरुद्ध कार्रवाई बिना अनुमति के दीवारों पर पोस्टर लगाने पर हुई है। वहीं सपा प्रत्याशी के समर्थक राकेश कुमार के विरुद्ध कार्रवाई हुई है। जबकि भाजपा समर्थित प्रत्याशी के समर्थन में बिना अनुमति के पोस्टर लगाने वाले समर्थक लल्लू रावत के विरुद्ध भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। बिना अनुमति के सभासद प्रत्याशी सन्नो का चुनाव कार्यालय संचालित कर रहे अलीहसन के विरुद्ध पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है।
जिले में अब तक दर्ज हुए 29 मुकदमे : जिले की 12 नगर पंचायत व 1 नगर पालिका परिषद में हो रहे निकाय चुनाव में अब तक आचार सहिंता उल्लंघन के 29 मुकदमेे दर्ज किए जा चुके हैं। यह मुकदमे फतेहपुर, मोहम्मदपुर खाला, असंद्रा, जैदपुर, शहर कोतवाली व सतरिख पुलिस ने दर्ज किए है। जिनके खिलाफ कार्रवाई हुई है उनमें सपा, भाजपा, बसपा व कांग्रेस के प्रत्याशी शामिल हैं। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है प्रशासन भी सख्त रुख अपनाते हुए आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्रवाई करने में लगा है।