{"_id":"68bf3b23d5a378516b019d63","slug":"career-counseling-will-give-new-direction-to-students-barabanki-news-c-315-1-brp1005-147271-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: कॅरिअर काउंसलिंग से विद्यार्थियों को मिलेगी नई दिशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: कॅरिअर काउंसलिंग से विद्यार्थियों को मिलेगी नई दिशा
Tue, 09 Sep 2025 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। संत कवि बाबा बैजनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा देने के लिए कॅरिअर काउंसलिंग की शुरुआत होगी। इसके माध्यम से छात्र-छात्राओं को फाउंडेशन क्लास, अतिरिक्त अध्ययन सत्र, क्विज प्रतियोगिता और अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। 15 सितंबर को इसकी काउंसलिंग का शिड्यूल जारी होगा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में विशेष मदद मिलेगी।
प्राचार्य प्रो. राजेश कुमार ने बताया कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में सही मार्गदर्शन ही सफलता की कुंजी है। महाविद्यालय की यह पहल विद्यार्थियों के सपनों को साकार करने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम साबित होगा। इससे न केवल छात्रों की शैक्षणिक क्षमता में वृद्धि होगी बल्कि मानसिक दृढ़ता और आत्मविश्वास भी मजबूत होगा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों की रुचि व जरूरत को ध्यान में रखते हुए सामान्य ज्ञान, सिविल सर्विसेज, बैंकिंग, रेलवे तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अलग-अलग कक्षाएं संचालित की जाएंगी।
इन कक्षाओं में विषय विशेषज्ञ विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर उन्हें सफलता के टिप्स देने के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं में समय प्रबंधन और परीक्षा रणनीति के बारे में जानकारी देंगे। ताकि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में विद्यार्थियों को समग्र सहायता मिल सके। यह पहल विद्यार्थियों को भविष्य में बेहतर सफलता दिलवाने में मददगार साबित होगी।