रेलवे क्रॉसिंग ट्रैक पर फंसी कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। तेज बारिश में शनिवार रात एक कार अनियंत्रित होकर सफेदाबार रेलवेे क्रॉसिंग पर डाउन रेलवे ट्रैक पर फंस गई। करीब सवा घंटे तक कार ट्रैक पर फंसी रही। आरपीएफ ने किसी तरह कार को किनारे खड़ा कराया। इस दौरान कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। कार के अज्ञात चालक के खिलाफ आरपीएफ ने रिपोर्ट दर्ज की है। कार बाराबंकी से लखनऊ की ओर जा रही थी।
शनिवार रात करीब 11 बजे बाराबंकी से लखनऊ की ओर जा रही मारुति कार सफेदाबाद रेलवे क्रासिंग (गेट नंबर 180 ए) के बीच में डाउन लाइन पर अनियंत्रित होकर फंस गई। कार सवार लोगों ने कार को ट्रैक से निकालने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे और उसके बाद कार को उसी हालत में छोड़ कर चले गए। मौके पर पहुंचे रेलवे पुलिस बल के सिपाहियों ने स्थानीय लोगों की मदद से रेलवे ट्रैक से गाड़ी को निकाला। इस दौरान करीब 1.23 घंटे तक रेलवे ट्रैक बाधित रहा। आरपीएफ ने कार के अंदर तलाशी ली। अंदर राम विलास पुत्र राम सिंह के नाम की पर्ची भी मिली। कार के ऊपर डिश टीवी लिखा है। इससे आरपीएफ अनुमान लगा रही है कि कार किसी व्यवसायी की है। आरपीएफ ने कार के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। स्थानीय लोगों ने आरपीएफ को बताया कि सामने से आ रहे ट्रक की लाइट पड़ने से कार अनियंत्रित होकर ट्रैक पर पर गई। कार में दो लोग सवार थे और कार को निकालने की कोशिश, लेकिन सफल नहीं हुए। इस पर कार सवार लोगों ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर सफेदाबाद को दी, लेकिन गेटमैन ने कोई मदद की न ही स्टेशन से कोई सहायता मिली। दौरान कई ट्रेनें प्रभावित रहीं। जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। आरपीएफ आरटीओ से कार स्वामी का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
कई ट्रेनें प्रभावित
कार के रेलवे ट्रैक पर फंस जाने के कारण कई प्रमुख ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। लखनऊ की ओर जाने वाली एफबीएल पैसेंजर ट्रेन करीब ढाई घंटे तक बाराबंकी जंक्शन पर खड़ी रही। इसके अलावा मथुरा पटना एक्सप्रेस, जयनगर-दिल्ली एक्सप्रेस, दिल्ली फैजाबाद एक्सप्रेस, वाराणसी की ओर जा रही बरेली एक्सप्रेस करीब एक से डेढ़ घंटे तक प्रभावित हुई।