फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   cannal

नहर के पानी में किशोर लापता, तलाश जारी

Tue, 28 Jun 2022 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
cannal
फतेहपुर (बाराबंकी)। फतेहपुर कस्बे के मोहल्ला नालापार दक्षिणी निवासी एक किशोर सोमवार दोपहर साथियों के साथ शारदा नहर में नहाने गया था। पानी के तेज बहाव के कारण वह नहर में डूब गया। बदहवास साथियों ने घटना की सूचना परिवारीजनों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर बुलाकर खोजबीन शुरू की। देर शाम तक किशोर का कोई पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन

फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नालापार दक्षिणी वार्ड तीन के निवासी खालिद का पुत्र तौसीफ (15) दोपहर करीब एक बजे अपने तीन साथियों के साथ भगौली रोड पर कटघरा पुल के नीचे शारदा नहर में नहाने गया था। वहां तेज बहाव के कारण वह गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते वह पूरी तरह डूबकर बहाव में आगे निकल गया।
विज्ञापन

उसे डूबता देख साथियों ने चीख-पुकार मचायी तो कई राहगीर एकत्र हो गए। सूचना घर पहुंची तो हड़कंप मच गया। घर वालों के साथ मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने गोताखोर की मदद से काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं लग सका। किशोर का पता न लगने से उसके परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल अनिल पांडेय ने बताया कि किशोर को खोजने के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed