{"_id":"e48040f0842d093900093f096e620c56","slug":"canal-cut-eight-hundred-acres-of-crops-destroyed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर कटने से आठ सौ बीघा फसल चौपट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर कटने से आठ सौ बीघा फसल चौपट
Updated Fri, 16 Oct 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
छंदवल माइनर में नन्दऊपारा व बिलौली के बीच शुक्रवार सुबह कटान होने से दर्जनों गांवों के करीब आठ सौ बीघा फसल चौपट हो गई। लगातार पानी बहने से पूरे इलाके की फसल डूब गई है। इस माइनर के कटने से करीब एक किमी दायरे में पानी भरा हुआ है। खास बात यह है ये माइनर पिछले छह महीने में 26 बार कट चुकी है। फिर भी विभाग कोई पक्का इंतजाम नहीं कर पा रहा है।
शुक्रवार सुबह क्षेत्र की छंदवल माइनर नन्दऊपारा व बिलौली के बीच कट गई। कटान होने से दर्जनों गांवों की करीब आठ सौ बीघा फसल चैपट हो गई है। इसकी सूचना ग्रामीणों ने विभाग को दी लेकिन शाम तक कोई कर्मचारी मौके पर नहीं आया। नदऊपारा से लेकर तेलवाय तक बिलौली, नदऊपारा, तेलवाय, बोदामऊ, महमूदपुर, मीरपुर गांव में पानी भरा है।
यहां के किसानों रामचन्दर, रामकुमार सिंह, प्रदीप कुमार, बलराम सिंह, अभिषेक, प्रेम बाबा, अशोक कुमार, कौशल, सुनील, सुखदेव, अनिल सिंह, हरिशचन्द्र, दक्षराज, जितेन्द्र सिंह आदि ने बताया कि खेतों में लगी फसल पक चुकी थी जो पानी ज्यादा होने से पूरी तरह बर्बाद हो गई है। इस माईनर को 21 बार बनवाने की बात सरकारी ऑकड़ों मे दर्ज है।