फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Canal bank breached; 400 bighas of crops submerged.

Barabanki News: नहर की पटरी कटी, 400 बीघा फसल जलमग्न

Wed, 23 Sep 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 23 Sep 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Canal bank breached; 400 bighas of crops submerged.
भानमऊ के पास नहर की पटरी कटने से खेतों में जाता पानी।
सिद्धौर। भानमऊ चौराहे के पास सोमवार रात नहर की पटरी कटने से आसपास के गांवों की करीब 400 बीघा धान समेत अन्य फसलें जलमग्न हो गईं। अचानक खेतों में पानी भरने से किसानों में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते खेत पानी से लबालब हो गए और तैयार होती फसलें बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गईं।
विज्ञापन

भानमऊ निवासी अनीश, शाहिद और रमेश ने बताया कि रात में नहर की पटरी कटने की जानकारी पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पानी रोकने के लिए प्रयास किए गए। बाद में नहर का पानी बंद कराया गया और पटरी की मरम्मत शुरू की गई। शंभू सराय गांव के बजरंग प्रसाद, यादव, विक्रम, अरुण कुमार, रामचंद्र, बृजेश, पप्पू, मनोज कुमार और श्याम सिंह समेत किसानों ने बताया कि कई घंटे तक खेतों में पानी भरा रहा। इससे धान सहित अन्य फसलों को नुकसान हुआ है। किसानों ने महीनों मेहनत कर फसल तैयार की थी। उन्होंने नुकसान का आकलन कराकर मुआवजा दिलाने और नहर की पटरी की मजबूत मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

खनन के विवाद में पटरी काटने की आशंका
ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में दो स्थानों पर मिट्टी खनन चल रहा है। इब्राहिमाबाद के पास करीब 25 दिनों से खनन हो रहा है, जबकि गड़रियन पुरवा में भी काम शुरू हुआ है। किसानों को रुपये देकर खेत से अस्थायी रास्ता बनाया गया है, जिसमें भी पानी भर गया। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि खनन के विवाद में किसी ने जानबूझकर नहर की पटरी काटी है। अवर अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस से शिकायत कर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed