फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Can not find relief from the humid heat

उमस भरी गर्मी से नहीं मिल रही निजात

Wed, 13 Jul 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Wed, 13 Jul 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Can not find relief from the humid heat
उमस भरी गर्मी से नहीं मिल रही निजात - फोटो : अमर उजाला
पिछले चार दिनों से मौसम का मिजाज काफी तल्ख है। बारिश नहीं होने से लगातार पारा बढ़ रहा तो उमस भी लोगों को बेहाल किए। घिरने वाले बादलों के नहीं बरसने से किसान परेशान होने लगे हैं। बुधवार की सुबह पड़ी फुहार के बाद उमस और भी बढ़ गई। पूरे दिन धूप छांव का खेल चला।
विज्ञापन


शाम को भी आसमान में बादल छाए रहे। बुधवार को तापमान अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चार दिनों से आसमान में बादल तो छा रहे हैं लेकिन बारिश नहीं हो रही है। इससे उसम व गर्मी दोनों ही लगातार बढ़ रही है। इससे आम आदमी परेशान हैं तो किसानों की मुसीबत भी बढ़ी हुई है।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह से ही तीखी धूप रही। समय बढ़ने के साथ-साथ पारा भी बढ़ता गया। सुबह करीब दस बजे फुहार पड़ने से उमस और बढ़ गई। जिससे दोपहर में लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। लेकिन बीच-बीच आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को कुछ राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को आसमान में बादल छाए रहे। बारिश नहीं होने से धान किसानों की मुसीबत बढ़ती जा रही है। किसान अब निजी व सरकारी नलकूपों के सहारे हैं। कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज फैजाबाद के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार व शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed