फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   By poll

प्रधान उपचुनाव में कुसुमबाल और रामशंकर जीते

Thu, 06 Feb 2020 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
By poll
बाराबंकी। विकास खण्ड पूरेडलई के रानीमऊ उपचुनाव में विजयी रहीं कुसुम बाला के समर्थकों में खुशी क? - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। प्रधान पद की रिक्त दो सीटों पर हुए मतदान के बाद बुधवार को मतगणना कराई गई। जिसमें कुसुमबाला और रामशंकर ने जीत हासिल की। रिटर्निंग आफिसर ने दोनों विजयी प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। जीत की घोषणा होते ही समर्थकों ने गुलाल उड़ाकर खुशी जाहिर की तो वहीं एक दूसरे को मुंह मीठाकर जीत की बधाई दी। मतगणना को लेकर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश बीते तीन फरवरी को जिले के दरियाबाद ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत खजूरी और पूरे डलई ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत रानीमऊ में प्रधान पद के लिए मतदान कराया गया था। दोनों सीटों पर 66.56 प्रतिशत मतदान हुआ था। खजूरी ग्राम पंचायती सीट पर रामशंकर और शैलेंद्र कुमार के बीच सीधी टक्कर थी। मतों की गिनती के बाद रामशंकर को जहां 458 मत मिले। वहीं शैलेंद्र कुमार को 445 वोट प्राप्त हुए। इस प्रकार रामशंकर ने कड़ी टक्कर में शैलेंद्र को 13 मतों से शिकस्त दी।
विज्ञापन

इसी सीट पर कुल 923 वोट पोल हुए थे। जिनमें से 22 वोट रद्द घोषित किए गए। रिटर्निंग आफिसर ने रामशंकर को जीत का प्रमाण पत्र सौंपते ही समर्थकों ने गुलाल उड़ाकर खुशी व्यक्त की। वहीं पूरेडलई ब्लाक की रानीमऊ सीट पर हुई मतगणना में कुसुम बाला ने अपने प्रतिद्वंदी संतोष मौर्या को 251 मतों के भारी अंतर से हराया। इस सीट पर कुल 1135 वोट पोल हुए थे। इनमें 26 मत रद्द घोषित किए गए। कुसुमबाला को 680 तो संतोष को 429 मत हासिल हुए। यहां भी आरओ द्वारा जीत का प्रमाण पत्र देते हुए समर्थक खुशी से झूम उठे। मतगणना को लेकर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed