फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   by election

प्रधान समेत 3327 रिक्त पदों पर नामांकन कल, आरओ तैनात

Sat, 05 Jun 2021 12:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
by election
बाराबंकी। प्रधान समेत बीडीसी और सदस्य ग्राम पंचायत के रिक्त पड़े 3327 पदों के लिए रविवार से ब्लॉक मुख्यालयों पर नामांकन होगा। नामांकन प्रक्रिया को लेकर जिला प्रशासन ने संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों पर जिलास्तरीय अधिकारियों की तैनाती आरओ और एआरओ के रुप में की है। जो उपचुनाव पूरी प्रक्रिया संपंन कराएंगे। 12 जून को मतदान तो 14 जून को ब्लॉक मुख्यालयों पर ही मतों की गिनती कराई जाएगी।
विज्ञापन

प्रधान पद की चार, बीडीसी की छह और सदस्य ग्राम पंचायत की 3317 रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए निर्वाचन विभाग द्वारा तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है। कुल 3328 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने ब्लॉकवार रिटर्निंग अफसरों और सहायक रिटर्निंग अफसरों की तैनाती कर दी है। जो मतगणना तक पूरी उपचुनाव की प्रक्रिया पूरी करेंगे।
विज्ञापन

प्रधान पद के रिक्त जिन चार ब्लॉकों के ग्राम पंचायतों में उपचुनाव होना है उनमें हैदरगढ़ ब्लॉक का रनापुर, सिद्धौर का देवकली, निंदूरा ब्लॉक का डफरपुर और बंकी ब्लॉक का ग्राम पंचायत चचेरुवा शामिल हैं। इसी प्रकार त्रिवेदीगंज, मसौली, रामनगर, पूरेडलई, फतेहपुर और निंदूरा में एक-एक वार्ड में बीडीसी की रिक्त छह सीटों पर मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए 15 ब्लॉकों में 3317 सदस्य पद की सीटें रिक्त हैं। रविवार को होने वाले नामांकन को लेकर प्रशासन ने ब्लॉकवार आरओ व एआरओ की तैनाती भी कर दी है। इस संबंध में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि उपचुुनाव का नामांकन रविवार को होगा। आरओ की तैनाती कर दी गई है।

किस ब्लॉक में कौन बना आरओ
रामनगर- अवधेश यादव, सहा. अभि. पीडब्लूडी। सूरतगंज- सुबोध कुमार, एसडीओ। फतेहपुर- सोन कुमार, डीएमओ। निंदूरा- वीएस चौरसिया, सहा. निदेशक मत्स्य। मसौली- अनिल मौर्या, डीपीओ। बंकी- सौरभ त्रिपाठी, पीओ डूडा। देवा- विनोद श्रीवास्तव, ग्रामोद्योग अधिकारी। हरख- नरेंद्र कुुमार, सहा. अभि. शारदा नहर। दरियाबाद- डॉ. कौशलेंद्र सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी। बनीकोडर- जेएन यादव, सहा. अभि. जल निगम। पूरेडलई- आनंद वर्मा, सहा. अभि. पीडब्लूडी। हैदरगढ़- रजनीश किरन, दिव्यांग कल्याण अधिकारी। त्रिवेदीगंज- अरुणेश सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी कुर्सी। सिद्धौर- रत्नेश्वर त्रिपाठी, डीसीओ। सिरौलीगौसपुर- ऋषभ गुप्ता, भूमि संरक्षण अधिकारी सिंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed