फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   by election

उपचुनाव के लिए पहले दिन नहीं हुआ एक भी नामांकन

Sun, 04 Apr 2021 12:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
by election
बाराबंकी। बंकी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के उप चुनाव को लेकर पहले दिन शनिवार को एक भी नामांकन नहीं हुआ। जबकि सुबह से ही नामांकन को लेकर भारी पुुलिस बल नामांकन स्थल सदर तहसील में तैनात रहा।
विज्ञापन

नगर पंचायत बंकी के अध्यक्ष पद का चुनाव 4 मई को होगा। इसकी अधिसूचना 27 मार्च को जारी होने के बाद से 31 मार्च से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई थी। शनिवार को बिके एक नामांकन पत्र समेत अब तक 21 पर्चे बिक्री किए गए हैं। शनिवार से अध्यक्ष पद के उप चुनाव को लेकर नामांकन होना था। इसको लेकर पुलिस ने प्रशासन ने सदर तहसील में बने नामांकन स्थल पर पूरी तैयारी की गई थी।
विज्ञापन

मगर, सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक इंतजार हुआ। इसके बावजूद को भी प्रत्याशी नामांकन करने नहीं पहुंचा। हालांकि एक नामांकन पत्र की बिक्री जरूर शनिवार को हुई। वहीं प्रत्याशी छह अप्रैल तक नामांकन पत्रों की खरीद व दाखिला होगा। सात अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच व नौ अप्रैल को वापसी के बाद 10 अप्रैल को चुनाव चिन्ह का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टाउन एरिया बंकी के उप चुनाव का पहले दिन शनिवार को कोई नामांकन नहीं हुआ है। हालांकि एक नामांकन पत्र की बिक्री हुई है। ऐसे में सोमवार व मंगलवार को नामांकन होने की उम्मीद है।
-डॉ. मार्कण्डेय सिंह, आरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed