फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   by election

जैदपुर में वोटरों ने दिखाया उत्साह, 58.50 प्रतिशत मतदान

Tue, 22 Oct 2019 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
by election
बाराबंकी। जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में मतदाताओं ने काफी उत्साह दिखाया। सुबह से लेकर शाम तक युवाओं के साथ महिलाओं और बुजुर्गों ने पोलिंग स्टेशन पर लाइन में खड़े होकर मतदान किया। कई मतदान केंद्रों पर घंटों लाइन लगकर लोगों ने वोट डाले। इस उत्साह के चलते ही मतदान का प्रतिशत 58.50 रहा। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इसके बावजूद सड़क न बनने से नाराज ग्रामीणों ने एक बूथ पर मताधिकार का बहिष्कार किया। भाजपा प्रत्याशी के गांव में सपा-भाजपा कार्यकर्ता दो बार भिड़े। दोनों पक्ष के बीच मारपीट और पथराव हुआ। एडीएम और एएसपी ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला। सुबह कई जगह ईवीएम में खराबी के कारण 15 से 20 मिनट तक मतदान प्रभावित रहा।
विज्ञापन

जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के केंद्रों पर मतदान के लिए सोमवार की सुबह सात बजे से वोटर पहुंचने लगे। नूर मोहम्मदपुर इंटर कॉलेज, मसौली के रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज, बड़ा गांव, जहांगीराबाद के सदरुद्दीपुर, भयारा, रसूलाबाद, सतरिख, हरख आदि केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लाइन लग गई। इस उत्साह के चलते क्षेत्र में सुबह नौ बजे तक नौ प्रतिशत वोट डाले गए। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। 45 केंद्रों को कंट्रोल रूम से जोड़ कर मतदान लाइव देखा जा रहा था। डीएम डॉ. आदर्श सिंह और एसपी आकाश तोमर अपनी टीमों के साथ दिन भर बूथों का निरीक्षण करते रहे। एडीएम संदीप गुप्ता व एएसपी अशोक कुमार ने भी मतदान केंद्रों का जायजा लिया। कई केंद्रों पर वोटिंग शुरु होने से पहले ईवीएम में मॉक पोल के दौरान गड़बड़ी पाई गई। कंट्रोल रूप को मिली सूचना पर मास्टर ट्रेनर आशीष पाठक ने फोन पर मतदान कर्मियों से बात करके उसे सही कराया। कई केंद्रों पर मास्टर ट्रेनर के साथ पहुंचे सेक्टर मजिस्ट्रेट ने ईवीएम की गड़बड़ी दूर कराकर मतदान शुरु कराया।
विज्ञापन

बूथ पर भिड़े सपाई-भाजपाई, पथराव
भाजपा प्रत्याशी अंबरीश सिद्वौर क्षेत्र के सुसवाई गांव के रहने वाले हैं। इस गांव के मतदान केंद्र पर सुबह ग्राम प्रधान एवं सपा नेता उबैद उर्फ शानू से भाजपाईयों का विवाद हो गया। वोट प्रभावित करने की शिकायत पर शानू को पुलिस ने हिरासत में लेकर असंद्रा चौकी पर बिठा दिया। दोपहर बाद दो पुलिस कर्मियों के साथ शानू वोट डालने पहुंचा तो समर्थकों में कहा सुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान पथराव भी हुआ। मौके पर एडीएम और एएसपी ने पहुंच कर हालात का जायजा लिया। सूचना पर भाजपा विधायक शरद अवस्थी भी अपने समर्थकों के साथ पहुुंचे। इस बीच पुलिस शानू को लेकर जा चुकी थी। शाम तक उसे न छोड़े जाने पर एमएलसी राजेश यादव और सपा प्रत्याशी गौरव रावत भी चौकी में जमे रहे। इस बीच जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सुसवाई गांव पहुंच कर अपने सामने मतपेटियां सील कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’ का नारा... मतदान का बहिष्कार
क्षेत्र के ग्राम मदारपुर अमर सिंह गांव के लोगों ने सिद्धौर-जैदपुर मार्ग से दो किलोमीटर तक डामर रोड का निर्माण न कराए जाने को लेकर मतदान का बहिष्कार किया। ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’ का नारा लगाते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के मतदान बहिष्कार की सूचना पाते ही एसडीएम राजीव शुक्ला और सीओ ने गांव पहुंच लोगों को समझाया लेकिन वे बहिष्कार पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed