फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   by election

3.79 लाख मतदाता आज करेंगे सात प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Mon, 21 Oct 2019 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
by election
चुनाव सामग्री लेकर पोलिंग बूथ के लिए रवाना होते मतदान कार्मिक। - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। जिले के जैदपुर विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को मतदान होगा। तीन लाख 79 हजार 827 मतदाता सात प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। प्रशासन ने मतदान की तैयारियों रविवार देर शाम तक पूरी कर लीं। मतदान कराने के लिए रविवार को शहर से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। देर शाम तक बूथों पर पहुंचकर मतदान कर्मियों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा।
विज्ञापन

उपचुनाव में जैदपुर क्षेत्र के 445 बूथों पर मतदान होगा। क्षेत्र के तीन लाख 79 हजार 827 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। मतदान के लिए रविवार को नवीन मंडी परिसर से विभिन्न वाहनों से पोलिंग पार्टियों को बूथों पर भेजा गया। इस दौरान नवीन मंडी स्थल पर काफी भीड़ रही। मतदान कर्मियों के बूथों पर पहुंचने के साथ ही पुलिस बल ने भी मोर्चा संभाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed