{"_id":"58f500584f1c1b0b5247047a","slug":"business-protested-against-encroachment","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना सूचना अतिक्रमण हटाने पर भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना सूचना अतिक्रमण हटाने पर भड़के
amar ujala
Updated Mon, 17 Apr 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान व्यापारियों के टीन शेड भी हटा दिए गए। बिना सूचना के अतिक्रमण हटाने पर कुरौली के व्यापारियों ने सोमवार को दुकानें बंद कर प्रदर्शन किया। भाकियू के प्रांतीय महासचिव के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पहुंच मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विरोध प्रदर्शन कर रहे कुरौली के व्यापारियों ने भाकियू के प्रांतीय महासचिव मुकेश सिंह को बताया कि प्रशासन द्वारा निर्धारित मानक हाईवे मार्ग के बीचोबीच से 15 मीटर की दूूरी तक रखे गए टीन शेड को एसडीएम और पुलिस की टीम ने जेसीबी से ढहा दिया।
इससे व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है। ऐसा किया जाना था तो पहले सूचना दी जाती। यहीं नहीं जब व्यापारियों ने इसका विरोध किया तो पुलिस कर्मियों ने उनसे अभद्रता भी की। किसान नेता के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचे व्यापारियों ने मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए नए सिरे से टीनशेड रखने की अनुमति दिए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
जिस पर एसडीएम ने डीएम से वार्ता के बाद ही कोई निर्णय लिए जाने की बात कही है। इस मौके पर मो. शमीम, राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, हितेन्द्र बहादुर, सुनील कुमार, विनोद जायसवाल आदि मौजूद रहे।