{"_id":"5f469c2e8ebc3e3cee2e1312","slug":"bus-trampled-young-man-barabanki-news-lko5370079154","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस ने सड़क पार कर रहे युवक को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस ने सड़क पार कर रहे युवक को रौंदा
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। मुख्य चौराहे पर बस से उतर सड़क पार करते समय दूसरी बस की टक्कर से रायबरेली थाना बछरांवा क्षेत्र निवासी युवक की मौत हो गई। लखनऊ से बहन के घर जाने के लिए बस से चौराहे पर गया था। सीएचसी हैदरगढ़ लॉक होने से त्रिवेदीगंज सीएचसी पर ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
रायबरेली के थाना बछरावां के मैनहार कटरा निवासी सन्नी (22) बुधवार को क्षेत्र के शंखापुर में बहन के घर जाने के लिए लखनऊ होकर बस से कस्बा के मुख्य चौराहे पर पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हैदरगढ़ कस्बे में बुधवार को वह बस उतर कर चौराहे पर हाईवे पार करते समय पीछे से आई दूसरी बस को देख नहीं सका और बस टक्कर मारते हुए तेजी से निकल गई।
उसे सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया गया लेकिन चिकित्साकर्मी के कोरोना पॉजिटिव केंद्र लॉक होने पर घायल को सीएचसी त्रिवेदीगंज ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने सन्नी को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि चौराहे पर हादसे में युवक की मौत हुई है। पुलिस मौके से टक्कर मारकर फरार बस का पता लगा रही है।