{"_id":"603fddf38ebc3ec4840c604a","slug":"bus-strike-barabanki-news-lko5677795163","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े चार घंटे थमे रहे बसों के पहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े चार घंटे थमे रहे बसों के पहिए
विज्ञापन
बाराबंकी। अनुबंधित बस ओनर्स एसोसिएशन द्वारा चक्का जाम किए जाने के बाद बस स्टॉप पर गंतव्य तक जाने
- फोटो : BARABANKI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। बसों के चालान किए जाने से नाराज बस संचालकों ने बुधवार को बसों का चक्का जाम कर दिया। ये सभी बसें पुराने बस स्टेशन पर आकर खड़ी हो गईं। सभी 129 बसों का संचालन बंद होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एसडीएम से वार्ता के बाद बसों का संचालन शुरू हुआ। इस दौरान करीब साढ़े चार घंटे बसों का संचालन बंद रहा। बस संचालन बंद होने से करीब पांच लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
पटेल तिराहे पर सवारी उतारते चढ़ाते समय बस का चालान किए जाने से नाराज बस संचालकों ने अनुबंधित बस ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद कुमार के आवाहन पर सुबह दस बजे रोडवेज बसों का चक्का जाम कर दिया। सभी अनुबंधित बसें पुराने बस स्टेशन पर खड़ी हो गईं। चक्का जाम के दौरान यात्री भटकते रहे। तेज धूप के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अनुबंधित बस ओनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने चालान किए जाने से नाराजगी जताते हुए कहा कि सवारी को स्टॉपेज पर उतारना पड़ता है।
बस चालकों के लिए बस स्टॉपेज निर्धारित कर दिया जाए। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नारेबाजी कर विरोध जताया। दोपहर बाद एसडीएम अभय पांडेय, सीओ सीमा यादव ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों से वार्ता की। इस दौरान स्टॉपेज पर ही सवारी उतारने पर सहमति बनी। वार्ता के बाद बसों का संचालन शुरू कर दिया गया। इस मौके पर एआरटीओ पंकज सिंह, एआरएम आरएस वर्मा आदि मौजूद रहे।