फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   bus service start

बसों की होगी वापसी, यात्रियों को मिलेगी सहूलियत

Wed, 23 Jun 2021 12:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
bus service start
बाराबंकी। कोरोना को बेअसर करने के लिए लागू लॉकडाउन के चलते थमे बसों के पहिए अब रफ्तार पकड़ने लगे हैं। कोरोना कर्फ्यू के चलते 35 बसों का संचालन बंद हो गया था। अब इन बसों की वापसी होगी। पुन: संचालन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बंद हुई सभी बसों का एक जुलाई से संचालन कराया जाएगा। मौजूदा समय में विभिन्न रूटों पर 93 बसों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर आई तो एक के बाद एक पाबंदियां लगती गईं। सब कुछ ठहर सा गया और सफर भी कम हो गया। इस दौरान सवारी न मिलने से बस मालिकों ने 35 बसों का संचालन बंद कर दिया। इन बसों के बंद होने से कई रूटों पर मात्र एक बस ही थी जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

परिवहन निगम द्वारा 93 बसों से ही यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है लेकिन बसों की संख्या कम होने से दिक्कते हैं। लंबे अंतराल के बाद बंद हुई बसों की वापसी शुरू हो गई है। परिवहन निगम द्वारा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मौजूदा समय में 95 बसों का संचालन किया जा रहा है। एक जुलाई से सभी बसों का संचालन कराया जाएगा जिससे यात्रियों को सहूलियत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों के वापसी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बस मालिकों से वार्ता हो गई है और बंद हुई 35 बसों को पुन: संचालित कराया जाएगा। इन बसों का संचालन होने से सभी रूटों पर बसों का आवागमन हो सकेगा। जिससे यात्रियों को सफर करने में सहूलियत होगी। बंद हुई सभी बसों का संचालन एक जुलाई से कराया जाएगा।
-आरएस वर्मा, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed