{"_id":"67b77bfa19d108fce2052a2c","slug":"bus-paying-toll-was-hit-by-another-bus-barabanki-news-c-315-1-brp1007-133801-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: टोल टैक्स देती बस को दूसरी ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: टोल टैक्स देती बस को दूसरी ने मारी टक्कर
Fri, 21 Feb 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
सफदरगंज(बाराबंकी)। अहमदपुर टोल प्लाजा पर बृहस्पतिवार को अयोध्या की ओर से आ रही एक निजी बस ने टोल प्लाजा के लेन नंबर चार पर टैक्स दे रही अयोध्या डिपो की दूसरी बस को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में निजी बस का चालक पिंटू घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।
चौकी प्रभारी सौम्य जायसवाल ने बताया कि चालक के नींद लगने के कारण बस अनियंत्रित होकर अयोध्या डिपो से टकरा गई। निजी बस में 50 यात्री बैठे थे। मामले की कोई शिकायत नहीं मिली है। (संवाद)
विज्ञापन
चौकी प्रभारी सौम्य जायसवाल ने बताया कि चालक के नींद लगने के कारण बस अनियंत्रित होकर अयोध्या डिपो से टकरा गई। निजी बस में 50 यात्री बैठे थे। मामले की कोई शिकायत नहीं मिली है। (संवाद)
विज्ञापन