{"_id":"679a75e8ebad797a0f06204d","slug":"bus-not-available-for-delhi-since-last-three-days-barabanki-news-c-315-1-slko1014-132344-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: दिल्ली के लिए तीन दिन से नहीं मिल रही बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: दिल्ली के लिए तीन दिन से नहीं मिल रही बस
Thu, 30 Jan 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। बस स्टेशन हैदगरढ़ से दिल्ली जाने वाली बस तीन दिन से रवाना नहीं हुई है। इस कारण परिवार सहित दिल्ली जाने के लिए पहुंचे यात्रियों को निराश हताश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। स्टेशन से लखनऊ अयोध्या सहित सीमावर्ती तहसील व जिलों के लिए भी बस सेवा संचालित नहीं हो पा रही है। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
हैदरगढ़ डिपो के पास 76 सरकारी बसों का बेड़ा है। लेकिन वर्तमान में इनमें से अधिकांश बसें प्रयागराज महाकुंभ में लगी हैं। इसमें दिल्ली के लिए चलाई गई तीन बसें भी शामिल हैं। इस कारण बीते तीन दिनों से दिल्ली जाने वाली सवारियों को बस स्टेशन से निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। दौलतपुर के दिलीप अपनी पत्नी सुनीता, पुत्र रजनीश, शिवम व उमेश के साथ दिल्ली जाने के लिए स्टेशन पर पहुंचे थे। वहां मौजूद 50 अन्य लोगों को दिल्ली के लिए कोई बस न मिलने के कारण वापस लौटना पड़ा।
दिल्ली के साथ ही यहां से लखनऊ के लिए भी कोई बस नही मिल पा रही है। लखनऊ के आलमबाग व चारबाग के लिए मुख्य चौराहे से लंबी दूरी की बसें मिल जाती है लेकिन कैसरबाग डिपो तक जाने वाले यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में भारी परेशानी उठाना पड़ रही। हैदरगढ से भिटरिया होकर अयोध्या तक चलाई गई बस का संचालन महीनों से बंद है। एआरएम हैदरगढ़ जगदीश प्रसाद ने बताया दिल्ली वाली बसों को प्रयागराज कुंभ भेजा गया है। विशेष स्नान से वापस लौटने पर एक दो दिन में स्थिति सामान्य हो जाएगी।