{"_id":"5a2d74804f1c1b68678c1243","slug":"burning-a-dozen-houses-by-the-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से एक दर्जन मकान राख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से एक दर्जन मकान राख
बाराबंकी
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
बदोसरांय थाना क्षेत्र के टटेरवा मजरे परसा गांव में आग लगने से जला गृहस्थी का सामान और पीड़ित ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली बदोसरायं के अर्न्तगत घाघरा की तराई में बसे एक गांव में बीती रात आग से एक दर्जन मकान जल कर राख हो गए जिससे लाखों रुपये का सामान जल कर नष्ट हो गया। फायरकर्मियों व ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत व घंटों प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। तहसील प्रशासन के कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का आंकलन किया और पीड़ितों को हर संभव मदद उपलब्ध कराए जाने की बात कही।
कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के ग्राम टटेरवा मजरे परसा में शनिवार की देर रात अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की चपेट में लल्लू प्रसाद, राम समुझ, छेदी लाल, बच्चाराम, वीरेन्द्र कुमार, कन्धई लाल, सुरेश ननकऊ, राम औतार, शिवानन्द, मुकेश कुमार, जगदीश प्रसाद आदि के करीब एक दर्जन मकान व उनमें रखा लाखों का सामान आ गया।
घरों में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन सहित नकदी व अन्य सामान भी जलकर नष्ट हो गया । शनिवार की देर रात लगी आग से सो रहे ग्रामीणों में हाहाकार मच गया। सभी ने एकजुट प्रयास कर किसी तरह जानवर, बच्चों व बुजुर्गों की जान बचाई।
विज्ञापन
जान माल बचाने के चक्कर में ग्रामीण अपने-अपने घरों का अनाज आदि आवाश्यक सामग्री भी नहीं बचा पाए। जिससे अब उनके घरों में भोजन व सर्दी के मौसम में कपड़ों की समस्या खड़ी हो गई है। गांव में चारों तरफ ग्रामीणों के रूदन सुनाई दे रहा है।
घटना की सूचना पर उपजिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने राजस्व निरीक्षक रंजीत कुमार रावत व लेखपाल घनश्याम सिंह को मौके पर भेज कर घटना की जांच कराते हुए नुकसान का आंकलन कराया। इस संबंध में तहसीलदार प्रवीण कुमार ने बताया कि पीड़ित ग्रामीणों को क्षतिपूर्ति के लिए सहायता राशि का चेक व राशन आदि की व्यवस्था कराई जा रही है। वहीं हल्का लेखपाल घनश्याम सिंह ने अग्नि पीड़ितों को लाई-चना वितरित कराया और सभी परिवारों को ठंड से बचाव के लिए एक-एक कम्बल भी वितरित किया।