{"_id":"56f42c724f1c1be03bf14d24","slug":"bullion-traders-observed-by-holly-black","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यवसाइयोें ने मनाई काली होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा व्यवसाइयोें ने मनाई काली होली
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Thu, 24 Mar 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार द्वारा आम बजट में सराफा कारोबार पर लगाए गए एक प्रतिशत उत्पाद कर के विरोध में चल रही सराफा कारोबारियों की हड़ताल लगातार 23वें दिन गुरुवार को भी जारी रही। वित्तमंत्री के अड़ियल रवैये एवं सराफा व्यवसाइयों की मांगों को नहीं मानने से सराफा व्यवसाइयों ने इस बार होली पर काली पट्टी एवं काले झंडे लगाकर काली होली मनाई।
लगातार 22 दिनों से कारोबार बंद रहने से सराफा व्यवसाइयों के घरों में उदासी छाई रही। घंटाघर स्थित धरना स्थल पर सराफा व्यवसाइयों ने काले झंडों के साथ वित्त मंत्री एवं काले कानून का जमकर विरोध किया एवं एक्साइज कर के पुतले का दहन किया।
सराफा कमेटी के महामंत्री अनिल रस्तोगी एवं अध्यक्ष राजेंद्र सोनी ने कहा कि वर्ष 2012 में यूपीए की सरकार ने लगातार 23 दिन तक चली सराफा व्यापारियों की हड़ताल एवं उनकी जायज मांग को स्वीकार करके एक्साइज कर को वापस ले लिया था।
विज्ञापन
कहा कि व्यापारियों के वोट व नोट पर बनी भाजपा की सरकार सराफा व्यापारियों की गर्दन पर एक्साइज कर की तलवार लटका कर उनके कारोबार को खत्म करने पर आमदा है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
धरनास्थल पर सायंकाल को आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में नगर के हजारों नागरिकों ने आंदोलनकारी सराफा व्यापारियों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया। इस मौके पर नगर के स्वर्ण कारीगर चक्रेेश सोनी ने सराफा आंदोलन, एक्साइज कर एवं केंद्र की जन विरोधी नीतियों के विरोध में अवधी लोकगीतों का गायन किया।
इस मौके पर हफीज भारती, विनय श्रीवास्तव, रणधीर सिंह सुमन, श्यामजी गुप्ता, राजू वर्मा, शशिशेखर गुप्ता, दुर्गा प्रसाद, नीरज सोनी, राजन सोनी, वीरेंद्र वर्मा, कुलदीप सुनील त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।