{"_id":"65b9764b542d7077d7064ae4","slug":"bullets-fired-on-dancers-to-stop-them-from-wasting-money-barabanki-news-c-315-1-brp1006-112103-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: नर्तकियों पर पैसे लुटाने से रोकने पर चलीं गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: नर्तकियों पर पैसे लुटाने से रोकने पर चलीं गोलियां
Wed, 31 Jan 2024 03:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 31 Jan 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। बदोसराय थाना क्षेत्र के किशुनदासपुर गांव में सोमवार देर रात मेले में नौटंकी के दौरान फायरिंग हुई। एक बालक बाल-बाल बच गया लेकिन उसकी आंख में छर्रे लग गए। इस दौरान भगदड़ मच गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले फायरिंग करने वाला युवक फरार हो गया। मेला कमेटी के अध्यक्ष समेत चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
बदोसराय थाना क्षेत्र के किशुनदासपुर गांव में सोमवार को धनुष यज्ञ मेले का आयोजन किया गया था। रात में नौटंकी के प्रोग्राम में कुछ नर्तकियां भी आई थी। नृत्य चल रहा था। रात करीब 11 बजे फॉर्च्यूनर गाड़ी से एक युवक वहां पहुंचा। उसने नर्तकियों पर पैसे लुटाना शुरू कर दिया। अंजान आदमी को देख ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। इसी दौरान युवक ने असलहा निकाल कर फायरिंग कर दी।
फायरिंग से गांव के ही आदित्य प्रसाद के पुत्र नितिन (12) की आंख के ऊपर छर्रे लगे। मेला परिसर में भगदड़ मच गई। किसी ने पुलिस को सूचना दी। मगर पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही फायरिंग करने वाला फरार हो गया। पुलिस ने दो नर्तकियों समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। इस दौरान मेला कमेटी के अध्यक्ष व पदाधिकारी भाग निकले।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि किशुनदासपुर गांव निवासी मेला कमेटी के कर्ताधर्ता राकेश मिश्रा समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। नर्तकियों को जाने दिया गया। फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
दूसरे दिन नहीं हुए कार्यक्रम, पसरा सन्नाटा
किशुनदासपुर गांव में रात में फायरिंग की घटना से रंग में भंग पड़ गया। मेला दो दिन का था मगर मंगलवार को यहां सन्नाटा रहा। मंच व टेंट सूना पड़ा था। पुलिस ग्रामीणों से जानकारी जुटाने के लिए पहुंची थी। ग्रामीणों ने बताया कि ऐसा लगता है कि फायरिंग करने वाला युवक नर्तकियों का परिचित था।