{"_id":"628a8d20b6798633495d4921","slug":"bulldozers-run-on-illegal-chambers-of-lawyers-barabanki-news-lko6318093133","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों के अवैध चेंबरों पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों के अवैध चेंबरों पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। कचहरी, रजिस्ट्री आफिस व जिला पंचायत के सामने मुख्य मार्ग पर हुए अतिक्रमण पर रविवार को बुलडोजर चला। इस दौरान कई दुकानों समेत दो दर्जन से अधिक वकीलों के चैंबर जेसीबी से ढहा दिए गए। कार्रवाई का विरोध कर रहे बार के महामंत्री समेत दो वकीलों को हिरासत में लेकर पूरे दिन देवा थाने में बैठाए रखा गया। एडीएम, एसडीएम, सीओ व नगर पालिका के ईओ समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर खड़े होकर अतिक्रमण पर बुलडोजर चलवाया।
शहर स्थित कचहरी के पास सड़क किनारे वाहन स्टैंड संचालित होता है। कचहरी से लेकर जिला पंचायत गेट तक एक दर्जन से अधिक वकीलों के चेंबर बने थे। कई दुकानों के सामने सड़क तक कब्जा कर लिया गया था। इन स्थानों पर हुए कब्जे हटाने के निर्देश दिए गए थे। लोक निर्माण विभाग द्वारा अवैध कब्जे की रिपोर्ट प्रशासन को दी गई थी। इस पर प्रशासन ने सड़क किनारे बने वकीलों के चेंबर व अन्य दुकानों का अतिक्रमण हटाने को लेकर नोटिस जारी किया था।
शनिवार को भी अधिकारियों व वकीलों के बीच इसे लेकर हुई वार्ता बेनतीजा रही। एसडीएम सदर सुमित यादव ने नोटिस की मियाद बीतने के बाद रविवार से अतिक्रमण हटाने को लेकर घोषणा कर दी थी। रविवार की दोपहर एडीएम राकेश सिंह, एसडीएम सुमित यादव, सीओ नवीन सिंह व ईओ पवन कुमार आदि भारी पुलिस बल, तीन जेसीबी व कई वाहनों के साथ कचहरी के सामने पहुंचे। जेसीबी से अतिक्रमण ढहाया जाने लगा।
विज्ञापन
इस दौरान जैसे ही वकीलों के चेंबर ढहाने की बारी आई, बार एसोसिएशन के महामंत्री रितेश मिश्र व एक अन्य वकील पंकज यादव जेसीबी के आगे खड़े हो गए। इस पर अधिकारियों ने उन्हें समझाया-बुझाया लेकिन बात बनती न देख दोनों लोगों को हिरासत में ले लिया गया। दोनों को देवा थाने ले जाकर बैठा दिया गया। इसके बाद जेसीबी ने सड़क किनारे बने वकीलों के अवैध चेंबर ढहा दिए।
कई अन्य दुकानदारों द्वारा किया गया कब्जा भी हटवा दिया गया। शाम तक एसडीएम व सीओ मौके पर ही जमे रहे। इस बीच वकीलों ने कई बार हंगामा करने का प्रयास किया मगर अभियान बंद नहीं किया गया। इस दौरान अतिक्रमण हटाता देख तमाम लोग अपना सामान नष्ट होने की आशंका से स्वयं समेटने लगे। गुमटी व जाली के अलावा अन्य तमाम सामान लेकर लोग इधर-उधर जाते दिखाई पड़े।
रिहा होने के बाद बार एसोसिएशन के महामंत्री रितेश कुमार मिश्र ने कार्रवाई का विरोध किया है। शाम को कचहरी पहुंचकर रितेश ने वकीलों से बात की। उन्होंने बताया कि पूरे शहर में अतिक्रमण है। पार्किंग की जमीनें बेच डाली गई हैं मगर प्रशासन को केवल वकीलों के चेंबर ही दिखे। उन्होंने बताया कि इसे लेकर सोमवार को बैठक कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
नगर पालिका के ईओ पवन कुमार ने बताया कि शहर में जहां भी अतिक्रमण हटवाया जा रहा है, उसकी निगरानी भी की जा रही है। दोबारा कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ईओ ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान कई दिनों तक चलेगा। जमीनें पहले से ही चिह्नित कर ली गई हैं।
लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर सड़क के बगल अतिक्रमण की शिकायत मिली थी। मामले की जांच कराई गई थी। लोक निर्माण विभाग की रिपोर्ट पर अतिक्रमण हटाया गया है। यह अभियान अभी जारी रहेगा।
-राकेश सिंह, एडीएम