फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   BSP expressed his confidence on the forward castes

बसपा ने अगड़ी जातियों पर नहीं जताया भरोसा

Mon, 09 Jan 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 09 Jan 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
BSP expressed his confidence on the forward castes
‘चेहरे के नूर’ पर मोदी-शाह पर भड़कीं मायावती - फोटो : self
बसपा ने इस बार चुनावी समर में जिले के किसी भी अगड़ी जाति पर भरोसा नहीं जताया है। जिले की सभी 6 विधानसभा सीटाें पर उतारे गए उम्मीदवारों में दो मुसलिम, दो दलित और दो पिछड़ीजाति कुर्मी बिरादरी के लोगों को टिकट दिया है। पार्टी की इस सोशल इंजीनियरिंग का चुनावी नतीजे पर क्या असर पड़ता है यह तो समय बताएगा। 
विज्ञापन


जिले में बहुजन समाज पार्टी वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में कोई सीट तो नहीं जीत पाई थी, पर सभी सीटों पर उम्मीदवार रनर रहे थे। पिछले चुनाव में बसपा ने एक कुर्मी दो ब्राह्मण और तीन दलित वर्ग के लोगों को प्रत्याशी बनाया था। तब जिले में बसपा किसी मुसलिम को प्रतिनिधित्व नही दे पाई थी। लेकिन इस बार बसपा ने अगड़ी जातियों की जगह दो मुस्लिम और दो पिछडे़ वर्ग से प्रत्याशियों का चयन किया है।
विज्ञापन


इसके पीछे राजनीतिक हल्कों में माना जा रहा है कि भाजपा के बढ़ते जनाधार के कारण सवर्णों का उसकी तरफ झुकाव और समाजवादी पार्टी में मची घमासान के कारण मुसलिम मतों का अपनी तरफ ध्रुवीकरण कराने के लिए सवर्णों की जगह मुस्लिम वर्ग पर दांव खेला है। रामनगर, दरियाबाद विधानसभा में सवर्ण वोटरों के अलावा मुसलिम वर्ग के मतदाता भारी संख्या में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी गणित को ध्यान में रखकर बसपा ने लंबे समय तक दो ठाकुर बिरादरी के आरपी सिंह को कुर्सी व सुधीर सिंह को दरियाबाद से चुनाव लड़ने की हरी झंडी दी थी। दोनाें उम्मीदवार क्षेत्र में जनसंपर्क भी कर रहे थे पर कुछ समय पहले ही दोनों का किनारे कर नए प्रत्याशी घोषित कर दिए गए। बसपा की नई सोशल इंजीनियरिंग इस चुनाव में क्या लाभ मिलेगा इसकी चर्चा राजनीतिक हलकों में की जा रही है। 

बसपा के घोषित उम्मीदवार
विधानसभा क्षेत्र              उम्मीदवार का नाम
बाराबंकी सदर-              सुरेन्द्र सिंह वर्मा
कुर्सी          -              वीपी सिंह 
दरियाबाद     -              मोहम्मद मुबस्सिर खान  
जैदपुर        -               मीता गौतम 
हैदरगढ़       -               कमला प्रसाद रावत
रामनगर       -               मोहम्मद  हफीज भारती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed