{"_id":"64d14c2bba50cde850048e04","slug":"broken-poles-shattered-wires-power-failure-in-395-villages-barabanki-news-c-315-1-brp1005-2184-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: टूटे खंभे, बिखर गए तार, 395 गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: टूटे खंभे, बिखर गए तार, 395 गांवों की बिजली गुल
Tue, 08 Aug 2023 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 08 Aug 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
बरिश के चलते शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। रात व सोमवार सुबह शहर में दो घंटे बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को पानी के संकट का भी सामना करना पड़ा। वहीं फतेहपुर, मसौली और रामसनेहीघाट के 395 गावों की बिजली रातभर बाधित रही। इससे करीब ढाई लाख लोगों को दिक्कतें हुईं। इतना ही नहीं बारिश ने शहर के पांच मोहल्लों की बिजली दो घंटे ठप कर दी।
आवास विकास, लखपेड़ाबाग, बाल विहार, जसवंतनगर, शिवाजीपुरम मोहल्लों की बिजली सुबह पांच बजे से सात बजे बजे तक बंद रही। इससे लोगों को पानी के संकट का सामना करना पड़ा। इससे करीब पचास हजार आबादी प्रभावित रही।
फतेहपुर क्षेत्र में पेड़ गिरने व तार टूटने से करीब साठ हजार आबादी प्रभावित रही। घुंघटेर सीएचसी के पास बिजली लाइन पर पेड टूटकर गिर गया। इससे पिंडसावा, छिलगवां, बाबागंज, ददेरा, ताहिरपुर, नरायनपुर समेत 30 गांवों की आपूर्ति आठ घंटे बाधित रही। वहीं बाबागंज-टिकैतनगर मार्ग पर पेड गिर जाने से बिजली खंभा टूट गया। इससे भदरास, अकबरपुर, शाहपुर, खटौली, बजगहनी सहित करीब 40 गांवों की बिजली आपूर्ति 13 घंटे बाधित रही।
विज्ञापन
ग्राम बसारा के पास इंसुलेटर खराब होने से इसरौली, टांडा निजामअली, ररिया, बरोलिया, कुतलूपुर, हजरतपुर, पकरियापुर समेत करीब 20 गांवों की बिजली आपूर्ति पांच घंटे ठप रही।
मसौली क्षेत्र में रविवार रात डुबकी गांव के पास मुख्य लाइन पर पेड़ गिरने से दो खंभे टूट गए और तार बिखर गए। इससे देवकलिया, मसौली, बड़ागांव, बांसा, ज्योरी, गुरेला, रहरामऊ, नेवल करण्डा, करपिया, बसंत पुर, मुजापुर, धरौली समेत 250 गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
साेमवार शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। एसडीओ राम गोपाल ने बताया कि मरम्मत कार्य चल रहा है। रामनगर को आने वाली 33 हजार बिजली लाइन को मसौली उपकेंद्र को जोड़कर घंटावार प्रत्येक फीडर को बिजली देने का व्यवस्था की जा रही है। इससे करीब एक लाख आबादी प्रभावित है। वहीं रामसनेहीघाट के कोटवा फीडर में खराबी आने से करीब 55 गांव की बिजली रातभर गुल रही। इससे करीब 40 हजार आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी।
36 घंटे में मिली सिर्फ छह घंटे बिजली
कोटवाधाम क्षेत्र में बिजली उपभोक्ताओं को 36 घंटे में सिर्फ छह घंटे बिजली मिल सकी है। बीते तीन दिनों से कोटवाधाम, रानी कटरा, अमनियापुर, तासीपुर, अरियामाऊ, गोपालपुर, पत्तीपुर, बल्लीपुर, जादवपुर, किशोरीपुरवा, मरौचा, सहजनी सहित करीब 80 गांव की करीब एक लाख को परेशानी झेलनी पड़ रही है।रामसनेहीघाट डिवीजन से आने वाली 33 हजार लाइन शाम होते ही ब्रेक डाउन हो जाती है। शुक्रवार को कई स्थानों पर 11 हजार लाइन के तार के टूट गए थे। सोमवार को सुबह 33 लाइन दुरुस्त हुई तो पूरा दिन शिटडाउन लेकर कर्मचारी काम करते रहे। जेई एनएल चौधरी ने बताया की मेन लाइन के साथ गांव में पेड़ तार पर गिरे थे। जिसको हटाने के बाद सप्लाई दुरुस्त की जा रही है।