फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Bridge made of 21 million flowing into water

पानी में बहा 21 लाख से बना पुल

Mon, 22 May 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 22 May 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
Bridge made of 21 million flowing into water
नगर कोतवाली क्षेत्र के बड़ेल खारझा में आचनक आए तेज पानी के बहाव से बहा नवनिर्मित पुल। - फोटो : अमर उजाला
सिंचाई विभाग द्वारा नहर में पानी छोड़े जाने का बहाव बड़ेल खारजा पर भ्रष्टाचार की बुनियाद पर बना पुल झेल नहीं सका। पानी के साथ सोमवार की सुबह पुल भी बह गया। इस पुल का निर्माण 21 लाख रुपये की लागत से जिला पंचायत ने कराया था। सोमवार की सुबह पुल बहने की सूचना पर डीएम, सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता व अधिशासी अभियंता पहुंचे। पुल निर्माण को लेकर डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


हाईवे से कुछ दूरी पर बड़ेल खराब पर पुल बनाने की अनुमति सिंचाई विभाग ने 22 सितंबर 2016 को जिला पंचायत को दी थी। लेकिन शर्त रखी कि पुल का निर्माण सिंचाई विभाग के अधिकारियों की देख-रेख में होगा। वहीं अनुमति मिलते ही दिसंबर माह में पुल का निर्माण जिला पंचायत के ठेकेदार विजय कुमार ने शुरू करा दिया। पुल के निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो पुल निर्माण में डेड लेवल से 1.8 मीटर नीचे से पिलर नहीं बनाया गया तो तलहटी में सेफ्टी फर्श भी नहीं बनाई गई। जो पिलर बने भी थे। उसमें ईंट की गिट्टी का प्रयोग किया गया था। जिस कारण पानी छोड़ने के बाद ही पुल धराशाई हो गया। पुल ढहने के साथ पास में स्थित झरना भी बह गया। दो माह पूर्व से इस पुल पर आवागमन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सिंचाई विभाग ने जेसीबी से खारजे की खुदाई तो करा दी। लेकिन झरने की सफाई नहीं कराई थी। जिसके कारण झरने के बगल से मिट्टी का कटाव पूर्व में भी पानी छोड़ने के बाद हुआ था। जिसकी सूचना पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया पर आगे कुछ नहीं हुआ।

पुल ढहने के बाद मंगलवार की दोपहर डीएम अखिलेश तिवारी, सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता कमलेश्वर सिंह व सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता आरएन सिंह मौके पर पहुंचे। इस मामले की जांच के आदेश डीएम ने एसडीएम सदर को दिया है।       

पुल के साथ बादीनगर का झरना भी बहा            
बाराबंकी शहर व आस-पास के गांवों का पिकनिक स्पाट बना बादीनगर का झरना भी पुल के साथ बह गया। वैसे तो हर मौसम में शहर के युवाओं की पसंद में झरना शुमार था। मगर, गर्मियों में तो झरने पर भारी संख्या में युवाओं की भीड़ लगती थी। हमेशा इस स्थल पर रहने वाली चहल-पहल झरने के बह जाने के बाद उजाड़ नजर आऐगी।

 खारजा पर पुल निर्माण कराने की अनुमति सितंबर 2016 में दी गई थी। मगर, जिला पंचायत ने मुझे सूचना दिए बगैर पुल का निर्माण दिसंबर माह से शुरू करा दिया। चुनाव में व्यस्तता के कारण इस ओर ध्यान नहीं दिया गया और पुल के निर्माण के बाद आवागमन भी शुरू हो गया।  -कमलेश्वर सिंह, अधीक्षण अभियंता, सिंचाई विभाग लखनऊ      


पुल का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ था। यह पुल सिंचाई विभाग की अनुमति के बाद बनाया जा रहा था। पुल निर्माण की सूचना पत्र द्वारा सिंचाई विभाग को दी गई थी। उसके बाद भी तेज बहाव से पानी छोड़ा गया।  -अनामिका सिंह, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत बाराबंकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed