फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Brick-furnace wall collapsed, killing old woman

ईंट-भट्ठे की दीवार ढही, वृद्धा की मौत

Sun, 12 Jun 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 12 Jun 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Brick-furnace wall collapsed, killing old woman
सिद्धौर क्षेत्र के ज्ञानीपुर गांव निवासी भट्ठे पर काम करने वाली महिला की मौत के बाद रोते बिलखते परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
भट्ठे पर कोयला बीनने की मजदूरी करने गयी वृद्धा के ऊपर भट्ठे की दीवार गिर गयी जिसके नीचे दबकर वृद्धा की मौके पर मौत हो गयी। परिवारीजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दिए बगैर ही मृतका के शव का अंतिम संस्कार करवा दिया है। वृद्धा की मौत से उसके परिवारीजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन


कोठी थानाक्षेत्र के केसरगंज चौराहे के पास स्थित गौसिया ब्रिक फील्ड (ईंट भट्ठे) पर क्षेत्र के जानीपुर गांव निवासी तुलसी राम की पत्नी फूलमती (60) कोयला बीनने की मजदूरी करती थी। रविवार सुबह करीब नौ बजे प्रतिदिन की तरह फूलमती भट्ठे की गोलाई के अंदर कोयला बीन रही थी।
विज्ञापन


इस दौरान बाकी मजदूर पक्की ईंटें निकालने का काम कर रहे थे। अचानक भट्ठे की गोलाई की दीवार राबिस सहित वृद्धा पर भरभराकर गिर गयी। इस हादसे में वृद्धा उसी में दब गयी वहां मजदूरों ने जब तक ईंट व राबिस हटाकर वृद्धा कोे बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वृद्धा की मौत की खबर पाकर परिवारीजन मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। भट्ठा मालिक हाजी मकसूद ने बताया कि भट्ठे पर कोयला बीनने का ठेका जैदपुर निवासी हाजी अली अहमद को हमने दे रखा था। उन्होेंने कहा जिस वृद्धा की मौत हुई है वह हमारे भट्ठे की मजदूर नहीं हैै।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed