फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   boy dip in pond

तालाब में डूबकर किशोर की मौत

Thu, 24 Mar 2022 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
boy dip in pond
कुर्सी (बाराबंकी)। साथियों संग नहाते-नहाते एक किशोर गहरे पानी में चला गया। पानी अधिक होने के कारण किशोर उसी में डूब गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह किशोर को बाहर निकाला और उसे निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घुंघटेर थाना क्षेत्र के सराय सहबाज गांव निवासी ननकाऊ सिंह का पुत्र रौनक (14) बुधवार दोपहर गांव के लड़कों के साथ तालाब में नहाने गया था। इसी दौरान रौनक गहरे पानी में नहाने चला गया। वहां वह अचानक डूबने लगा। इस पर उसके साथ मौजूद दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर नजदीक के खेतों पर काम कर रहे किसान तालाब पर पहुंचे लेकिन तब तक रौनक डूब चुका था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद तालाब में डूबे किशोर को बाहर निकाला। निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवारीजनों में कोहराम मच गया। इस बाबत एसओ अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि उन्हें मामले की कोई जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed