फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   bomb blast

हाईवे किनारे झाड़ियों में फटे देशी बम, दो बच्चे घायल

Thu, 12 Aug 2021 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
bomb blast
रामनगर (बाराबंकी)। रामनगर ब्लॉक मुख्यालय से करीब 50 मीटर की दूरी पर बुधवार को देशी बमों के फटने से अफरातफरी मच गयी। इस घटना में बकरी चरा रहे दो बच्चे घायल हो गये हैं। धमाके की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों बच्चे घायल हालात में पड़े थे। जिन्हें पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

वहां से डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने धमाके की जांच शुरू कर दी है। एसपी ने भी मौके का जायजा लिया। इधर, धमाके के बाद भाजपा ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी ने चुनाव को लेकर हमले की साजिश का आरोप लगाया है। इनका कहना है कि इनके विरोधियों ने यह काम किया है।
विज्ञापन

बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर रामनगर ब्लॉक है। बुधवार शाम करीब चार बजे ब्लॉक के मेन गेट के सामने हाईवे के किनारे झाड़ियों में जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद अफरातफरी मच गई। धमाके की आवाज सुनकर लोगों ने देखा तो मौके पर धुआं छाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

धुआं छटने के बाद पता चला कि धमाके में बकरी चरा रहे दो बच्चे चपेट में आकर जख्मी हुए हैं। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों को सीएचसी रामनगर में पहुंचाया। वहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घायल बच्चों की पहचान केसरीपुर निवासी निर्मल (10) व पारस (11) के रूप में की गई। मौके पर मिले बारूद से लग रहा है कि कोई देशी बम था। पुलिस मामले को लेकर कई लोगों से पूछताछ कर रही है। इसके अलाव डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीमों के जरिए सबूत जुटाए जा रहे हैं। एसपी यमुना प्रसाद ने भी मौके पहुंच कर जायजा लिया। साथ ही वारदात स्थल को सील कर दिया गया है।
आखिर किस मकसद से रखे गए देशी बम
देशी बमों के फटने से सनसनी फैल गई है। झाड़ियों में देशी बम कहां से आए? आखिर किस मकसद से रखे गए थे? इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पुलिस की पूछताछ में घायल बच्चों ने बताया कि वह लोग झाड़ी के पास बकरी चरा रहे थे। तभी उनकी नजर एक पन्नी पर पड़ी। उसमें कुछ बंधा था। वह लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक तेज आवाज में धमाका हो गया।

रामनगर ब्लॉक के पास हाईवे किनारे दो बच्चे बकरियां चला रहे थे उसी दौरान उनको पॉलीथिन में कोई सामान दिखा जिसमें विस्फोट हो गया। यह दोनों बच्चे इसमें घायल हुए हैं। दोनों को सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है। फोरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-यमुना प्रसाद, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed