फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   bodies of young man and young woman were found hanging from noose at different places In Barabanki

UP: जिंदा रहकर मिल न सके... मरकर अमर कर गए ठाकुर और दलित समुदाय के प्रेमी युगल अपनी प्रेम कहानी, पढ़ें मामला

Sun, 05 Jan 2025 11:14 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 Jan 2025 11:14 AM IST
सार

दलित समुदाय का युवक और ठाकुर बिरादरी की युवती एक दूसरे से प्रेम करने लगे। जिंदा रहते समाज को उनका मिलन आंखों में खटकने लगा। गांव वालों ने बताया इसीलिए दोनों ने ऐसा कदम उठाया। अब मरकर दोनों अपनी प्रेम कहानी को अमर कर गए। 

विज्ञापन
bodies of young man and young woman were found hanging from noose at different places In Barabanki
lovers demo - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में रविवार को युवक और युवती के शव अलग-अलग स्थानों पर फंदे से लटके मिले। जानकारी हुई तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। आगे की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


घटना असंद्रा थाना क्षेत्र के अकोहरी गांव की है। पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 6 बजे युवती का शव उसके घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। वहीं, युवक का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। गांव वालों ने बताया कि दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती ठाकुर बिरादरी से थी, जबकि, युवक दलित समुदाय का था।

विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच में जुटी

थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि युवक और युवती लंबे समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed