{"_id":"69a1a8adde32378958061536","slug":"bodies-of-young-man-and-woman-were-found-hanging-from-noose-in-barabanki-police-are-investigating-2026-02-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: बंद घर में फंदे से लटके मिले युवक-युवती के शव, दोनों परिवारों ने नहीं दी तहरीर; पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: बंद घर में फंदे से लटके मिले युवक-युवती के शव, दोनों परिवारों ने नहीं दी तहरीर; पुलिस कर रही जांच
Fri, 27 Feb 2026 07:52 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 27 Feb 2026 07:52 PM IST
सार
बाराबंकी में बंद घर में युवक-युवती के शव फंदे से लटके मिले। दोनों परिवारों ने तहरीर नहीं दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के बाराबंकी में शुक्रवार सुबह बंद पड़े एक मकान के परिसर में लगे अमरूद के पेड़ से युवक-युवती के शव दुपट्टे से बने फंदे में लटके मिले। ग्रामीणों के अनुसार अमरूद का पेड़ झुका हुआ था और दोनों के पैर जमीन को छू रहे थे। इससे मामला संदिग्ध लग रहा है। ग्रामीणों की भीड़ के बीच पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना प्रथमदृष्टया आत्महत्या बताई जा रही है, मगर मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होगी।
घटना मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के लालपुर करौता गांव की है। गांव में बंद पड़ी राइस मिल के पीछे मारूफ का मकान है। वह पिछले लगभग 20 वर्षों से परिवार सहित शहर में रह रहे हैं। सुबह करीब 10 बजे एक ग्रामीण ने मकान के भीतर अमरूद के पेड़ की डाल से युवक और युवती के शव लटके देखे तो शोर मचाया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
घटना मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के लालपुर करौता गांव की है। गांव में बंद पड़ी राइस मिल के पीछे मारूफ का मकान है। वह पिछले लगभग 20 वर्षों से परिवार सहित शहर में रह रहे हैं। सुबह करीब 10 बजे एक ग्रामीण ने मकान के भीतर अमरूद के पेड़ की डाल से युवक और युवती के शव लटके देखे तो शोर मचाया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
Trending Videos
एक दिन पहले से लापता था
मृतकों की पहचान दसवंतपुर गांव निवासी हसनैन (22) लालपुर गांव निवासी सीबा (20) के रूप में हुई है। दोनों गुरुवार शाम करीब 04 बजे से घर से लापता थे। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और युवती के परिजन इस रिश्ते के पक्ष में नहीं थे।हालांकि दोनों परिवारों ने एक-दूसरे पर किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। प्रभारी निरीक्षक आशुतोष मिश्रा ने बताया कि फोरेंसिक साक्ष्य व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
