{"_id":"6a13e8d2df92e91c3100cb93","slug":"bodies-of-young-man-and-woman-found-hanging-from-tree-branch-in-barabanki-police-are-investigating-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: घर पर आठ महीने की गर्भवती पत्नी, खेत में पेड़ की डाल से युवती के साथ लटकी मिली पति की लाश; जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: घर पर आठ महीने की गर्भवती पत्नी, खेत में पेड़ की डाल से युवती के साथ लटकी मिली पति की लाश; जांच जारी
Mon, 25 May 2026 11:45 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Bhupendra Singh
Updated Mon, 25 May 2026 11:45 AM IST
सार
बाराबंकी में खेत में पेड़ की डाल से युवती के साथ युवक की लाश लटकी मिली। घर पर आठ महीने की गर्भवती पत्नी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मौके पर लोगों की भीड़, जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के बाराबंकी में सोमवार सुबह पेड़ की डाल से युवक और युवती के शव लटकते मिले। खबर फैली तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
घटना सतरिख थाना क्षेत्र के गेहदवर गांव की है। गांव निवासी रोहित रावत (25) और लोनी कटरा थाना क्षेत्र के बुढ़नापुर निवासी जनक दुलारी (20) के शव मिले हैं। दोनों के शव गांव के बाहर चिलबिल के पेड़ की अलग-अलग डालियों से कपड़े के फंदे के सहारे लटकते मिले हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने शवों को पेड़ से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया गया कि रोहित शादीशुदा था। उसका घर घटनास्थल से करीब एक किमी दूर है। सीओ सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि युवक की पत्नी आठ महीने की गर्भवती है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन