{"_id":"69b07bcaf5fe382d0d00c339","slug":"bodies-of-student-and-farmer-who-drowned-in-canal-found-30-km-away-barabanki-news-c-315-1-brp1006-161033-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: नहर में डूबे छात्र व किसान के शव 30 किमी दूर मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: नहर में डूबे छात्र व किसान के शव 30 किमी दूर मिले
Wed, 11 Mar 2026 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर नहर में डूबे छात्र व किसान के शव मंगलवार को 30 किमी दूर बदोसराय थाना क्षेत्र में नहर में मिले। शव मिलने की सूचना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम के हालात है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
फतेहपुर के साढ़ेमऊ गांव निवासी हाईस्कूल का छात्र अर्जुन कुमार (17) चार मार्च को होली वाले दिन रंग खेलने के बाद दोस्तों के साथ शारदा सहायक डबल नहर में नहाने गए थे। इस दौरान अर्जुन पानी के तेज बहाव में बह गए थे। तलाश में एसडीआरएफ की टीम लगी थी। सोमवार देर शाम बदोसराय थाना क्षेत्र के नहर की कसरैला झाल में ग्रामीणों ने एक शव नहर में फंसा हुआ देखा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। यहां मंगलवार को बड़े भाई रविंद्र कुमार ने शव की पहचान अर्जुन के रूप में की। वहीं फतेहपुर के ही भैंसुरिया गांव निवासी किसान रामतीरथ (50) सात मार्च को बाइक समेत लापता हो गए थे। सोमवार को उनकी बाइक फतेहपुर में ह नहर में मिली थी। मंगलवार शाम बदोसराय की कसरैला झाल में ही रामतीरथ का शव मिला। शव देख पत्नी माया व चार बच्चे रवि, टीनू, शीशी और ज्योति बदहवास हो गए।