फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Bodies of both children found after the woman, father still missing

Barabanki News: महिला के बाद मिले दोनों बच्चों के शव, पिता अब भी लापता

Sun, 06 Apr 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 06 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Bodies of both children found after the woman, father still missing
बाराबंकी। देवा में बाइक समेत पूरे परिवार के साथ नहर में गिरे एक ही परिवार के चार लोगों में से दो बच्चों के शव शनिवार को नहर में अलग-अलग जगहों से बरामद हुए। मां के बाद मिले दोनों बच्चों के शव के बाद अब पुलिस लापता परिवार के मुखिया की तलाश में जुटी है। इस हृदय विदारक घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है। परिजनों के साथ ही गांव के लोग भी गहरे सदमे में हैं। एसडीआरएफ व पुलिस की टीमें बीते 48 घंटे से नहर मेंं सर्च ऑपरेशन में जुटी हैं।
विज्ञापन

फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के गंगौली गांव निवासी पवन कुमार (35) अपनी पत्नी उर्मिला (32), बेटी रागिनी (12) और बेटे अर्पित (8) के साथ दो अप्रैल की देर रात तिलक समारोह से घर लौट रहे थे। सुबह तक घर पर नहीं पहुंचे तो पिता रामनाथ व भाई ने चिनहट कोतवाली में सूचना दी। बृहस्पतिवार को जैदपुर क्षेत्र में उर्मिला का शव नहर के पानी में उतराता मिला। शुक्रवार को पहचान हुई तो पुलिस का ध्यान नहर की ओर गया। जांच में सामने आया कि देवा क्षेत्र में पुलिया के पास एक ‘एल’ आकार का तीखा मोड़ है। पुलिस ने खोजबीन कर समीप स्थित नहर से पवन की बाइक को खोज निकाला। इसके बाद ही पता चला कि पूरा परिवार इसी जगह बाइक समेत नहर में समा गया।
विज्ञापन

यह नहर देवा से जहांगीराबाद होते हुए चौपुला के पास दो भागों में बंट जाती है। शनिवार को घटनास्थल से करीब 23 किमी दूर सतरिख के बड़ापुरा गांव के पास नहर में पवन के पुत्र अर्पित का शव उतराता मिला। ठीक एक घंटे बाद ही करीब छह किमी दूर जहांगीराबाद क्षेत्र के कुसुंभा गांव के पास नहर में पुत्री रागिनी का शव भी मिल गया। ग्रामीणों की भारी भीड़ के बीच पुलिस ने दोनों जगहों से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिखर गया परिवार, पिता सदमे में
बेटे, बहू के साथ ही पोते व पाेती को खो चुके पवन के पिता रामनाथ के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वह गहरे सदमे में हैं। पूछने पर फफक पढ़ते हैं। पोस्टमार्टम हाउस में शव लेने पहुंचे पवन के छोटे भाई अरविंद बदहवास दिखे। हादसे के बाद से पूरे गंगौली गांव में मातम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed