फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Board examinations will be done under the protocol of Kovid-19

कोविड-19 के प्रोटाकाल के तहत होगी बोर्ड परीक्षाएं

Thu, 26 Nov 2020 11:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Board examinations will be done under the protocol of Kovid-19
बाराबंकी। वैश्विक महामारी कोविड-19 के प्रोटोकॉल के तहत वर्ष 2021 की यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कराने को लेकर केंद्र निर्धारण की नीति सरकार ने जारी कर दी है। इस बार न्यूनतम डेढ़ सौ तो अधिकतम आठ सौ परीक्षार्थियों के लिए सोशल डिस्टेसिंग के तहत बैठने की व्यवस्था व अन्य मानक पूरा होने पर परीक्षा केंद्र बनाए जा सकेंगे।
विज्ञापन

ऐसे में इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए करीब दो सौ परीक्षा केंद्र बनाए जा सकते हैं। इसे लेकर पांच दिसंबर तक कॉलेजों को मूलभूत सुविधाओं की सूचना पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। इस संबंध में डीआईओएस ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के 297 विद्यालय हैं। इनमें से सौ कॉलेजों को वर्ष 2020 की परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया था। मगर, इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कोविड-19 के प्रोटोकॉल के तहत कराने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। गुरुवार को अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने परीक्षा केंद्र निर्धारण की नीति भी जारी कर दी है। इसे लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्यों को भी निर्देश जारी कर कॉलेज की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी सूचनाएं पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कोविड-19 के प्रोटोकॉल व सोशल डिस्टेंसिंग के तहत एक सीट पर एक ही परीक्षार्थी बैठकर परीक्षा दे सकेगा। इसके लिए इस बार डेढ़ सौ परीक्षार्थी पर भी एक केंद्र बनाने की छूट दी गई है। हालांकि पर्याप्त कक्ष व फर्नीचर उपलब्ध होने पर अधिकतम आठ सौ परीक्षार्थियों का भी एक केंद्र बनाया जा सकेगा। ऐसे में इस बार गत वर्ष की अपेक्षा परीक्षा केंद्रों की संख्या दोगुनी होकर दो सौ होने की संभावना है।
पांच दिसंबर तक कॉलेजों द्वारा अपलोड सूचनाओं के आधार पर जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम द्वारा 20 दिसंबर तक भौतिक सत्यापन किया जाएगा। जिसके बाद 26 दिसंबर तक डीएम के हस्ताक्षर के बाद दोबारा इसे परिषद की साइट पर अपलोड किया जाएगा। महिलाओं की सुविधा के मद्देनजर उनके लिए स्वकेंद्र परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। अगर वह कॉलेज परीक्षा केंद्र का मानक पूरा नहीं करेगा तो पांच किलोमीटर की परिधि में परीक्षा केंद्र का आवंटन किया जाएगा।
कोविड-19 के प्रोटोकाल के तहत भले ही परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाकर दोगुनी की जाएगी। मगर, परीक्षा केंद्र निर्धारण के मानकों में छूट नहीं दी जाएगी। कॉलेज में स्ट्रांग रूम, सीलिंग पैकिंग रूम, वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे, रिकार्डिंग के लिए डीवीआर आदि होने जरूरी होंगे क्योंकि मेरिट के आधार पर ही कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया जा सकेगा। इसे लेकर शुक्रवार को डीआईओएस ऑनलाइन प्रधानाचार्यों के साथ बैठक भी करेंगे।

डीआईओएस राजेश कुुमार वर्मा ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की नीति जारी हो गई है जिसके निर्देशों के क्रम में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस संबंध में प्रधानाचार्योें को निर्देश दिए गए है। ऑनलाइन बैठक भी की जाएगी। कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। ऐसे में गत वर्ष की अपेक्षा इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या दोगुनी के करीब हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed