फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Blue light car trout to student

नीली बत्ती लगी कार ने छात्र को रौंदा

Fri, 24 Mar 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 24 Mar 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Blue light car trout to student
शिवम - फोटो : अमर उजाला
दशहराबाग के पास कोचिंग से घर वापस लौट रहे एक छात्र को नीली बत्ती लगी कार ने रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्र को राहगीरों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां छात्र की मौत हो गई। 
विज्ञापन


फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भगौली निवासी शिवम (25) पुत्र अशोक बरदरी महाविद्यालय से बीएससी एजी का छात्र था। छात्र शहर कोतवाली क्षेत्र के जीजीआईसी कॉलोनी निवासी अपने चाचा मनोज कश्यप के साथ रह रहा था। शुक्रवार की सुबह बाइक से दशहराबाग स्थित एक कोचिंग से ट्यूशन पढ़कर लौट रहा था।
विज्ञापन


रामलीला मैदान के पास पीछे से तेज रफ्तार से आ रही नीली बत्ती लगी कार छात्र को रौंदते हुए चली गई। हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को आननफानन जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने छात्र की हालत गंभीर होता देख ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शहर कोतवाल बीपी यादव ने बताया कि नीली बत्ती लगी कार से हादसे होना बताया जा रहा है। कार का पता लगाया जा रहा है।            


हादसे में अज्ञात की मौत            
मसौली। थाना क्षेत्र के बिंदौरा के पास शुक्रवार की सुबह घायल अवस्था में एक (26) वर्षीय अज्ञात युवक सड़क किनारे पड़ा मिला। ग्रामीणों ने देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंहे, सिपहियों से  जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रामानंद ने बताया की युवक के पास एक झोले में रेवड़ी, कपड़ा व शॉल मिला है। शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed