{"_id":"60dcc00e8ebc3e932312f212","slug":"blood-donation-barabanki-news-lko5849065153","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी के छह कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी के छह कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। एक और जहां संपूर्ण भारत में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के कारण आम जीवन थम सा गया है वहीं दूसरी ओर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता निरंतर सेवा कार्य में लगे हुए हैं। परिषद द्वारा चलाए जा रहे हैं मिशन संजीवनी अभियान के अंतर्गत बुधवार को जिला चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन कर कार्यकर्ताओँ ने रक्तदान किया।
परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आकाश पटेल रुद्र ने बताया कि रक्तदान से कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। अभाविप ने पिछले माह भी रक्तदान शिविर किया था जिसमें कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान किया गया था। इसी के साथ एबीवीपी द्वारा हर महीने की अंतिम तारीख को रक्तदान शिविर करा रही है जिससे इस भीषण कोरोना महामारी में जरूरतमंदों को रक्त की पूर्ति हो सके।
प्रदेश सह मंत्री भावना वर्मा ने अपील की कि टीका लेने के 15 दिनों के अंदर रक्तदान न करें। जिला रक्तकोष प्रभारी डॉ. एसके शुक्ला ने विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवाओं का मानवहित में स्वैच्छिक रक्तदान करना अति अनुकरणीय है। रक्तदान करने वालों में निशांत द्विवेदी, प्रदीप कुमार, अतुल वर्मा, प्रभात अवस्थी, आदित्य श्रीवास्तव, आकांक्षा वर्मा ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। (संवाद)