फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   blood

जिला अस्पताल में जल्द लगेगा ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन प्लांट

Wed, 24 Nov 2021 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
blood
बाराबंकी। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो जिला अस्पताल की पैथालॉजी में जल्द ही ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन प्लांट लगाए जाने का कार्य शुरू हो जाएगा। शासन द्वारा निर्धारित मानक पूरे होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने स्वीकृति के लिए शासन को फाइल भेज दी है।
विज्ञापन

बस टेक्निकल स्वीकृति का इंतजार है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले माह इसकी स्वीकृति शासन से मिल जाएगी। इसके बाद प्लांट लगाए जाने का कार्य शुरू हो जाएगा। इस प्लांट के लग जाने के बाद जिले के लोगों को प्लाजा, प्लेटलेट्स आदि के लिए लखनऊ के चक्कर लगाने से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की पैथालॉजी में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन प्लांट लगाए जाने की प्रक्रिया काफी समय से चल रही है लेकिन मामला कागजों में उलझा हुआ था। परंतु अब शासन द्वारा निर्धारित मानकों को पूरा कर लिया गया है। इसके बाद पूरी फाइल स्वीकृति के लिए शासन को भेज दी गई है। अस्पताल प्रशासन को सिर्फ टेक्निकल स्वीकृति मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इसी वर्ष टेक्निकल स्वीकृति मिल जाएगी। इसके बाद पैथालॉजी में प्लांट लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। प्लांट लगाने पर करीब सवा करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
जिला अस्पताल की पैथालॉजी में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन प्लांट लग जाने के बाद यहां पर एक यूनिट ब्लड से चार यूनिट कंपोनेंट तैयार किया जा सकेगा जो अभी तक जरूरतमंदों को नहीं मिल पा रहा था। इस कंपोनेंट को पाने के लिए लोगों को लखनऊ तक के चक्कर काटने पड़ते थे। परन्तु जिला अस्पताल की पैथालॉजी में इस प्लांट के शुरू हो जाने के बाद लोगों को यह समस्या दूर हो जाएगी।
एक यूनिट से बनेगा चार कंपोनेंट
ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन प्लांट लगने के बाद एक यूनिट ब्लड से पीआरबीसी तैयार किया जाएगा। यह रक्त खून की कमी के मरीजों की जान बचाने में काम आएगा। इसकी प्रकार एफएफपी तैयार होगा जो लीवर रोग, जलने आदि के मरीजों के काम आएगा। इसके अलावा सीपीपी भी तैयार होगा जो खून का थक्का जम जाने वाले मरीजों को चढ़ाया जा सकेगा। वहीं प्लेटलेट्स भी बन सकेंगे जो डेेंगू व अन्य रोग के मरीजों के काम आ सकेगा।

किस वर्ष कितने यूनिट मिला ब्लड
वर्ष यूनिट
2012 1418
2013 1654
2014 2144
2015 2203
2016 2205
2017 2785
2018 3185
2019 3773
2020 2702
2021 2605
जिला अस्पताल की पैथालॉजी में बहुत जल्द ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन प्लांट लगाए जाने का काम शुरू हो जाएगा। क्योंकि शासन द्वारा जो मानक निर्धारित किए गए थे वह पूरे कर लिए गए हैं और स्वीकृति के लिए पूरी फाइल शासन को भेज दी गई है। बस केवल टेक्निकल स्वीकृति का इंतजार किया जा रहा है अस्पताल प्रशासन को उम्मीद है कि इसी वर्ष पैथालॉजी में प्लांट लगाए जाने का कार्य शुरू हो जाएगा।
-डॉ. एसके शुक्ला, पैथालॉजी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed