फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   BJP workers celebrated CM Yogi's birthday

भाजपाइयों ने मनाया सीएम योगी का जन्मदिन

Mon, 06 Jun 2022 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
BJP workers celebrated CM Yogi's birthday
बाराबंकी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म दिवस भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाया। किसी ने वृद्धाश्रम में केक काटा तो किसी ने जरूरतमंदों को साड़ियां देकर खुशियां मनाईं।
विज्ञापन

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पंकज गुप्ता ने शहर के एक वृद्धाश्रम में केक काटकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। उन्होंने कहा कि योगी जी प्रदेश के कर्णधार हैं। एक समय था जब प्रदेश में अराजकता का माहौल बना दिया गया था। बाबा जी के आने के बाद से बहुत बदल गया है। उन्होंने योगी जी के दीर्घायु होने की कामना की तथा पर्यावरण के संरक्षण पर जोर देते हुए पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन

वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजा कासिम ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पचास गरीब महिलाओं को साड़ी भेंट की। इस दौरान मौजूद तमाम मुस्लिमों ने गोवंश को चना व गुड़ भी खिलाया और पौधरोपण भी किया। इस मौके पर राजा कासिम ने योगी जी की लंबी उम्र की दुआ करते हुए कहा कि योगी जी का जन्मदिन जिले के मुसलमानों ने उन्हीं के व्यक्तित्व के प्रतीक में मनाया है। दोनों कार्यक्रमों में शमीम, मनीष, शरद, शाबिर, शमीम, मनीष परिहार, ऋषि, हर्षिका, अभय व शिवम समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटवाधाम के महंत निलेंद्र बख्श दास ने समर्थ सांई जगजीवन दास के मंदिर परिसर में योगी आदित्यनाथ की फोटो के सामने केक काटकर सभी को खिलाया। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों को मिठाई भी बांटी गई। महंत ने कहा कि कोटवधाम में हमेशा उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाता है।

विधानसभा क्षेत्र रामनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के पर निवर्तमान विधायक शरद अवस्थी ने लोधेश्वर महादेवा में पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। एक-दूसरे का मुुंह मीठा कराया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कमलेश शुक्ला, सुशील, रामानंद, शैलेंद्र व गुड्डू समेत कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed