{"_id":"6453cbdee92cf58a4b03d219","slug":"bjp-is-tearing-apart-the-social-fabric-barabanki-news-c-13-1-217816-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सामाजिक ताने-बाने को तार-तार कर रही भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सामाजिक ताने-बाने को तार-तार कर रही भाजपा
Thu, 04 May 2023 08:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 04 May 2023 08:44 PM IST
विज्ञापन
- सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ता सम्मेलन में सीएम व डिप्टी सीएम पर कसा तंज
संवाद न्यूज एजेंसी
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि सपा को गुंडों-अपराधियों की पार्टी बताने वाले लोगों ने स्वयं के मुकदमे वापस ले लिए। इससे पता चलता है कि अपराधी कौन है। आजादी के 75वें साल में भारतीय जनता पार्टी ने देश के सामाजिक ताने-बाने को तार-तार किया है। इतना दूषित राजनीतिक वातावरण कभी नहीं हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर सीएम की होड़ में शामिल होने का तंज कसा। वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के दावे पर कहा कि सिराथू में पल्लवी पटेल ने तो पहले ही अखिलेश की साइकिल को आगे बढ़ाकर दिखा दिया है।
वह बृहस्पतिवार को शहर के दशहराबाग स्थित एक लॉन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और उनकी पार्टी के नेताओं की अमर्यादित भाषा के कारण आज पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की लोकप्रियता बढ़ी है। सपा के पक्ष में माहौल देखकर भाजपा घबराई है। यही वजह है कि उलूल-जुलूल बातें कर रही है। मुख्यमंत्री के जातिवाद वाले आरोप पर कहा कि सपा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का दावा कर रही भाजपा के शासन में किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। कुटीर उद्योग बर्बाद कर दिए हैं। महंगाई अपने चरम है, रसोई गैस से लेकर डीजल-पेट्रोल सब महंगा हो गया है। इस चुनाव में सपा सभी निगम, नगर पालिका और पंचायतों में जीत दर्ज करेगी। चुनाव के बाद पिछले दस वर्षों के कार्यकाल का हिसाब होगा। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव अरविंद सिंह गोप, पूर्व मंत्री संग्राम सिंह, राकेश वर्मा, विधायक सुरेश यादव, फरीद महफूज किदवाई, पूर्व सांसद रामसागर रावत, पूर्व विधायक सरवर अली, रामगोपाल रावत, रतन लाल राव आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
बॉक्स
मंच पर भिड़े दो कार्यकर्ता
प्रदेश अध्यक्ष के मंच पर मौजूद रहने के दौरान दो कार्यकर्ताओं के मध्य कहा सुनी हो गई। पूरा नाम न लेने से नाराज होने पर एक कार्यकर्ता ने थप्पड़ मारने की बात भी कह डाली। हालांकि बाद में मंच पर मौजूद नेताओें ने दोनों को शांत कराकर मामले को रफा-दफा कराया।