फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   BJP booth president duped of Rs 33,000

Barabanki News: भाजपा के बूथ अध्यक्ष से 33 हजार की ठगी

Sat, 09 May 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 09 May 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
BJP booth president duped of Rs 33,000
बाराबंकी। देश की संवेदनशील डिजिटल पहचान प्रणाली आधार कार्ड अब साइबर अपराधियों के निशाने पर है। असंद्रा निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष हिमांशु चौरसिया के साथ बड़ी ठगी हुई है। उनके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर बदलकर 33 हजार रुपये का लोन ले लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पूरे नेटवर्क की तलाश शुरू कर दी है। हिमांशु चौरसिया ने पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय को बताया कि 14 अप्रैल 2026 को उनके आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर बदल दिया गया था। इसके बाद आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में उनके नाम से एक नया खाता खोला गया।
विज्ञापन

उसी खाते के माध्यम से यह लोन लिया गया। उन्हें ठगी का पता तब चला जब बैंक से जुड़े दस्तावेज उनके घर पहुंचे।
उन्होंने तत्काल लखनऊ स्थित भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। जांच में सामने आया कि बरेली जिले के एक जन सेवा केंद्र संचालक सुमित कुमार यदुवंशी ने आधार में मोबाइल नंबर अपडेट किया था। अब पुलिस की जांच बरेली में सक्रिय संदिग्ध नेटवर्क की जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed