{"_id":"61366d838ebc3ebeb825c2d7","slug":"bjp-barabanki-news-lko5943871167","type":"story","status":"publish","title_hn":"शशांक कुशमेश बने भाजपा के नए जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शशांक कुशमेश बने भाजपा के नए जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव को उनके पद से हटाते हुए शशांक कुशमेश को भाजपा का नया जिलाध्यक्ष बनाया है। अवधेश को अचानक पद से हटाए जाने के बाद जिले में चर्चाओं का बाजार गरम हो गया है और इसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सोमवार को किए गए फेरबदल में जिले के अध्यक्ष रहे अवधेश श्रीवास्तव को उनके पद से हटाते हुए शशांक कुशमेश को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। सूत्रों की मानें तो अवधेश को हटाए जाने के पीछे कई तर्क दिए जा रहे हैं। एक तो संगठन में उनकी पकड़ काफी ढीली हो चुकी थी और हाल ही में बूथों को लेकर कराए गए सर्वे में भी कई प्रकार की खामियां मिली थीं।
सूत्र बताते हैं कि प्रदेश के नेताओं ने इसकी जानकारी प्रदेश नेतृत्व को दी थी। इसके बाद से ही अंदरखाने में अवधेश को हटाए जाने को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। लेकिन इसकी भनक तक जिले के पदाधिकारियों को नहीं लग सकी।
विज्ञापन
बताते हैं कि खुद जिलाध्यक्ष को भी इस बात का अंदेशा नहीं था कि उन्हें अचानक पद से हटा दिया जाएगा। लेकिन सोमवार की देर शाम जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष द्वारा नए जिलाध्यक्ष की घोषणा की गई वैसे ही संगठन से लेकर आम लोगों तक में चर्चाओं का बाजार गरम हो गया है और लोग अध्यक्ष के बदले जाने को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।