फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   bjp

गुंडे घरों में दुबके, आतंकी गए भाग : शाहनवाज

Wed, 04 Aug 2021 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
bjp
देवा (बाराबंकी)। भाजपा के वरिष्ठ नेता व बिहार सरकार में उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब से योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने हैं, गुंडे अपने घरों में दुबक गए हैं। प्रदेश से आतंकी भाग गए हैं। अपराधी, भ्रष्टाचारी किनारे हो गए हैं। प्रदेश में सुशासन कायम हो गया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि सपा की साइकिल की हवा निकल गई है। बसपा का हाथी घर में बैठ गया है और कांग्रेस का कटा हुआ पंजा गुजरे जमाने की बात हो गई है। प्रदेश की जनता मोदी और योगी के विकास कार्यों के नाम पर योगी आदित्यनाथ को दोबारा प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएगी।
विज्ञापन

बिहार सरकार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन मंगलवार को यहां सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की मजार पर माथा टेकने के बाद समाजसेवी वामिक रफीक वारसी के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा कि केंद्र सरकार से हुकुम मिला कि बिहार में उद्योग लगाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले उत्तर प्रदेश व बिहार में कोई उद्योग नहीं लगाता था। लेकिन जब से प्रदेश में योगी और बिहार में नीतीश कुमार की सरकार बनी है तब से दोनों प्रदेशों में इन्वेस्टर्स बड़ी तादाद में आ रहे हैं। मुझे बिहार में मेगा फूड पार्क बनाना है। इसी के लिए अभी हाल ही में कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात हुई तो उन्होंने बाराबंकी के मेगा फूड पार्क का जिक्र किया।
कुर्सी के औद्योगिक क्षेत्र में बने इसी मेगा फूड पार्क को देखने के लिए मैं बिहार से यहां आया हूं और यहां के कॉन्सेप्ट को बारीकी से समझा है। कहा कि मुख्यमंत्री की वन डिस्ट्रिक, वन प्रोजेक्ट योजना सराहनीय है। जिसके जरिए उन्होंने भदोही में कालीन उद्योग तो मुरादाबाद में बर्तन उद्योग, फिरोजाबाद में चूड़ी उद्योग तो बाराबंकी में फूड पार्क लगाकर साबित कर दिया है कि उनकी इस योजना का कोई सानी नहीं है।

भाजपा विकास कर रही है और विपक्षी दल सो गए हैं। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार श्रीवास्तव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख इच्छुवाक मौर्या, रमाकांत वर्मा, नंदलाल सिंह, आकाश शुक्ला, आशीष जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed