फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Bio gas will be made from stubble, ACS saw the presentation

Barabanki News: पराली से बनेगी बायो गैस, एसीएस ने देखा प्रजेंटेशन

Tue, 09 Apr 2024 02:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 09 Apr 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Bio gas will be made from stubble, ACS saw the presentation
बाराबंकी। कृषि उत्पादन आयुक्त अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने जिले की कई औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया। इस दौरान सूत मिल में प्रस्तावित औद्योगिक पार्क की भूमि यूपीसीडा को सौंपने तथा रिलायंस इंडस्ट्री में पराली से बनने वाले बायो गैस प्लांट का निरीक्षण किया। साथ ही जेआर आर्गेनिक इंडस्ट्रीज की भूमि खरीद के लिए उद्यमियों को देने की जानकारी ली।
विज्ञापन



अपर मुख्य सचिव (एसीएस) मनोज कुमार सिंह सोमवार को सबसे पहले सूत मिल पहुंचे, जहां की 69 एकड़ जमीन पर प्रस्तावित औद्याेगिक पार्क का निरीक्षण किया। यहां पर यूपीसीडा के अधिकारियों को साइड प्लान तैयार करने को कहा व जल्द ही राज्य सरकार द्वारा उन्हें यह जमीन स्थानांतरित करने की प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए। इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्री स्थित पराली से बनने वाली कंप्रेस बायो गैस प्लांट (सीबीजीपी) का निरीक्षण किया।
विज्ञापन



यहां पर रिलायंस अधिकारियों ने उसका प्रजेंटेशन दिया और जानकारी दी कि किसानों को अब पराली जलाने की जरूरत नही पड़ेगी और उसे खरीद कर सुरक्षित किया जाएगा। इसके लिए शहर की पांच एकड़ व हैदरगढ़ में 16 एकड़ भूमि भी सुरक्षित की गई है। एसीएस ने जेआर एग्रो इंडस्ट्रीज की 129 एकड़ भूमि पर इंडस्ट्री लगाने वालों की खरीद के लिए जो प्रस्ताव भेजा गया है, उसकी प्रगति देखी और जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया। इस मौके पर उनके साथ डीएम सत्येंद्र कुमार, सीडीओ अ. सुदन, एडीएम अरुण कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग आशुतोष श्रीवास्तव व यूपीसीडा के अधिकारी तथा रिलायंश व अन्य इंडस्ट्री से जुड़े उद्यमी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed