फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Bike rider trapped in bus after collision dies

Barabanki News: टक्कर के बाद बस में फंसे बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 13 May 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 13 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Bike rider trapped in bus after collision dies
मसौली (बाराबंकी)। अस्पताल में भर्ती मां का हालचाल लेने के बाद वापस घर लौटे रहे युवक मो. आसिफ की बाइक में रोडवेज बस की टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक दूर जा गिरी जबकि युवक करीब 100 मीटर तक बस में फंसा रहा। हेलमेट न लगा होने के कारण उसके सिर में आई गंभीर चोट से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना सफदरजंग के रजाईपुर गांव निवासी मो. आसिफ (28) की मां का इलाज जहांगीराबाद में एक निजी अस्पताल में चल रहा है। सोमवार को दोपहर में आसिफ अस्पताल में मां को देखने के बाद घर जाने के निकला था। बाराबंकी-बहराइच हाईवे के नेवला चौराहा से करपिया गांव की ओर मुड़ते समय पीछे से आ रही रोडवेज की बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक फिसल कर दूर गिर गई जबकि आसिफ का कपड़ा बस में फंस जाने से वह करीब सौ मीटर तक बस के साथ ही घसीटता चला गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद बस को रोककर चालक और परिचालक भाग खड़े हुए। स्थानीय लोगों के अनुसार आसिफ ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। क्षेत्रीय लोगों की मदद से पुलिस ने आसिफ को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के अनुसार हेलमेट न लगाने के कारण सिर में आई गंभीर चोट ही आसिफ की मौत का कारण बनी। हादसे की सूचना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मसौली थाना प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर सवारियों को दूसरे साधन से गंतव्य के लिए भिजवाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर चालक व परिचालक की तलाश की जा रही है। फिलहाल मृतक के परिजनों ने इस मामले में कोई भी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथों से मेंहदी तक नहीं छूटी
आसिफ का निकाह 20 अप्रैल को लखनऊ की आलमबाग निवासी सोनी के साथ हुआ था। उसके हाथों में लगी मेंहदी की चमक फींकी भी नहीं हुई थी कि शौहर की मौत की सूचना ने उसे बेसुध कर दिया। बिलखते रोते वह बार-बार बेहोश हो जा रही थी। परिवार के अन्य लोगों की आंखों के आंसू भी रुकने का नाम नहीं ले रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed