{"_id":"693f177524cf6504bc057491","slug":"bike-collides-with-pickup-bank-worker-dies-friend-seriously-injured-barabanki-news-c-315-1-brp1006-154036-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: खड़ी पिकअप से टकराई बाइक, बैंककर्मी की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: खड़ी पिकअप से टकराई बाइक, बैंककर्मी की मौत, साथी गंभीर
विज्ञापन
हैदरगढ़। कोतवाली हैदरगढ़ इलाके में रविवार शाम औसानेश्वर मार्ग पर खड़ी पिकअप में पीछे से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक बैंककर्मी की मौत हो गई वहीं साथी को गंभीर घायल अवस्था मे केजीएमयू रेफर किया गया है।
क्षेत्र के ही रीठी सिकंदरपुर गांव के शिवम (31) व लल्लन (23) के साथ बाइक से हैदरगढ़ जा रहे थे। औसानेश्वर मार्ग पर पासिन पुरवा गांव के पास दुकान के सामने सड़क पर खड़ी पिकअप में बाइक तेज आवाज के साथ टकराई।
स्थानीय लोगों ने दोनों को सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया, जहां बाइक पर पीछे बैठे शिवम को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया और लल्लन को रेफर किया गया है। मृतक शिवम रायबरेली जिले के मोहनलालगंज में बैंक ऑफ बड़ौदा में कर्मचारी थे। बाइक सवार दोनों युवक हेलमेट नही लगाए थे। सिर में गंभीर चोट से मौत हुई है।