{"_id":"67d870f51d03d19fee07d3a6","slug":"bike-collided-with-a-tree-helmet-broke-young-man-died-barabanki-news-c-315-1-brp1006-135374-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पेड़ से टकराई बाइक, टूटा हेलमेट, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पेड़ से टकराई बाइक, टूटा हेलमेट, युवक की मौत
Tue, 18 Mar 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
टिकैतनगर (बाराबंकी)। टिकैतनगर क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से जा टकराई। बाइक इतनी रफ्तार में थी कि युवक द्वारा लगाया गया हेलमेट टूट जाने से युवक की मौत हाे गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही मृतक का अंतिम संस्कार भी कर दिया।
कस्बा इचौली के निवासी शोएब के पुत्र वकार (24) रविवार देर शाम टिकैतनगर से वापस घर लौट रहे थे। गांव के बाहर स्थित मजार के पास तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसका हेलमेट बीच से टूट गया। इस कारण सिर व चेहरे पर कई जगह गंभीर चोट आई। हादसे के बाद जुटे ग्रामीण गंभीर हालत में युवक को इलाज के लिए दरियाबाद क्षेत्र की मथुरानगर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां परीक्षण के बाद चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने इस मामले की कोई सूचना पुलिस को नहीं दी। पुलिस मामले की जानकारी कर जांच की बात कह रही है। (संवाद)