{"_id":"6acbf1793f1170cece074a63","slug":"big-wins-for-jbm-and-barabanki-club-in-the-football-league-barabanki-news-c-315-1-brb1038-181554-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: फुटबॉल लीग में जेबीएम और बाराबंकी क्लब की बड़ी जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: फुटबॉल लीग में जेबीएम और बाराबंकी क्लब की बड़ी जीत
Mon, 12 Oct 2026 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
फुटबाल लीग मैच में खिलाड़ियों ने दिखाया दम ।
बाराबंकी। शहर के पल्लरी चौराहा स्थित जेब्रा पार्क मैदान पर जिला फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित आठ दिवसीय ओपन पुरुष फुटबॉल लीग का रोमांचक शुरुआत रविवार को हुई। उद्घाटन मुकाबले में जेबीएम फुटबॉल क्लब ने विश्वकर्मा फुटबॉल क्लब को 7-0 से रौंदकर अगले चक्र में प्रवेश किया। मैच के 8वें, 13वें, 17वें और 24वें मिनट में आलोक कुमार, नैमिष भारती व रुद्र कुमार ने गोल कर पहले हाफ में ही टीम को 4-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में संस्कार, नैमिष भारती और आलोक कुमार ने क्रमशः 36वें, 46वें और 50वें मिनट में गोल दागकर स्कोर 7-0 कर दिया।
दिन का दूसरा मुकाबला बाराबंकी फुटबॉल क्लब और सहारा फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया, जिसमें बाराबंकी क्लब ने 9-0 से एकतरफा जीत दर्ज की। पहले हाफ में अर्पित सिंह, आदर्श कुमार, आदित्य यादव और मोहम्मद अहद ने गोल किए। वहीं, दूसरे हाफ में मोहित कुमार, विश्वजीत श्रीवास्तव, आदित्य यादव, आदर्श कुमार और मोहम्मद अहद ने गोलों की बरसात करते हुए स्कोर 9-0 पर पहुंचा दिया।
मुख्य अतिथि सदर विधायक धर्मराज यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरू कराया। उन्होंने खिलाड़ियों को हर संभव मदद देने और जल्द ही जेब्रा पार्क मैदान पर हाई मास्ट लाइट लगवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संघ अध्यक्ष मंजीत सिंह धामी, राजीव श्रीवास्तव, मैथिली पति पांडे, अभय कुमार सिंह, राकेश वर्मा, मकसूद आलम, शबाकत अली और डॉ. राजेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।