{"_id":"5f342f398ebc3e3cfa619534","slug":"big-brother-beaten-to-death-barabanki-news-lko5349026197","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदार के साथ मिलकर भाई ने भाई को पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तेदार के साथ मिलकर भाई ने भाई को पीट-पीटकर मार डाला
विज्ञापन
बेलहरा (बाराबंकी)। रिश्तों को शर्मसार करते हुए शराब के नशे में धुत युवक ने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर बड़े भाई को मामूली विवाद के बाद ईंट और डंडे से पीट-पीट कर कर मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भाई और रिश्तेदार को मौके से किया गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात से गांव में दहशत का माहौल है।
पुलिस के मुताबिक मंगलवार की रात राजेंद्र सिंह और उसका छोटा भाई देवेंद्र सिंह अपने रिश्तेदार अनिल सिंह के साथ गांव से कुछ दूर स्थित खेत की रखवाली करने गए थे। रात में रखवाली करते वक्त किसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी हो गई। कुछ ही देर बाद बाद सगे भाई देवेंद्र व उसके साले अनिल सिंह ने राजेंद्र को लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया और फिर घर लाकर लिटा दिया।
बुधवार सुबह जब परिवारीजनों ने देखा तो राजेंद्र (38) की हालत नाजुक थी। परिवारीजन आननफानन में उसे उपचार के लिए ले जा रहे थे कि राजेंद्र की मौत हो गई। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया और घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को पकड़ लिया और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
एसओ मनोज शर्मा ने बताया कि वारदात के समय आरोपी शराब के नशे में थे। जांच में यह भी पता लगा है कि दोनों भाइयों के बीच मामूली बातों को लेकर कहासुनी हुई थी जिसके बाद बात बिगड़ गई और यह घटना हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।