फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Bhim Army worker commits suicide, accuses police of harassment

Barabanki News: भीम आर्मी के कार्यकर्ता ने की आत्महत्या, पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप

Thu, 02 Oct 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 02 Oct 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Bhim Army worker commits suicide, accuses police of harassment
बाराबंकी। जैदपुर थाना क्षेत्र के मौथरी गांव में बुधवार को अशोक कुमार (45) का शव घर से लगभग 400 मीटर दूर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें तीन लोगों के अलावा जैदपुर के कोतवाल व इंस्पेक्टर पर प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है। मृतक भीम आर्मी का कार्यकर्ता था। पोस्टमार्टम हाउस में भीम आर्मी के पदाधिकारी पहुंचे और पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक अशोक कुमार राजमिस्त्री का काम भी करते थे। 25 सितंबर को मौथरी गांव में अशोक और रामू के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें रामू के पैर में चोट लगी थी। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर अशोक के पुत्र रवि कुमार का शांति भंग में चालान किया था। अशोक की ओर से क्रॉस केस नहीं दर्ज किया गया था।
विज्ञापन



बुधवार सुबह अशोक का शव फंदे से लटका मिला तो सनसनी फैल गई। उनकी पत्नी और बच्चे भोर पांच बजे से ही अशोक के घर न मिलने पर खोजबीन कर रहे थे। मृतक के पास से मिला सुसाइड नोट सामने आया है, जिसमें कोतवाल और इंस्पेक्टर पर जेल भेजने की धमकी और 75,000 रुपए की मांग का आरोप लगाया गया है। पुलिस के अनुसार अशोक व रामू दोनों भीम आर्मी से जुड़े हैं। दोपहर में पोस्टमार्टम हाउस में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने भारी आक्रोश जताया और प्रदर्शन करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन



उनकी मांग थी कि पुलिसकर्मियों पर भी केस दर्ज हो। एएसपी रितेश कुमार सिंह, सीओ सदर सौरभ कुमार व सीओ सिटी संगम कुमार यहां घंटों जमे रहे। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने पुष्टि की कि दोनों पक्ष भीम आर्मी से जुड़े हैं और मामले की जांच जारी है।


सांसद चंद्रशेखर ने की पोस्ट
भीम आर्मी के मुखिया व सांसद चंद्रशेखर रावण ने एक्स पर बाराबंकी की इस घटना का पोस्ट करते हुए पुलिस पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मृतक को न्याय पंचायत अध्यक्ष बताया है।
....................................
......................
रुपयों के लेनदेन में हुआ विवाद
अशोक की पत्नी लक्ष्मी देवी ने 29 सितंबर को एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके पति ने रामू से ढाई हजार रुपए उधार लिए थे। पांच महीने बाद 4,000 रुपए लौटाए, लेकिन रामू ने लगातार पैसे की मांग की। 25 सितंबर को रामू ने अशोक को गालियां दीं और रात में नशे में घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता की।

...........................
पदाधिकारी व सीओ की बातचीत का ऑडियो वायरल
भीम आर्मी के एक पदाधिकारी के साथ सीओ सदर की बातचीत का ऑडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें सीओ सीधे पुलिसकर्मियों पर केस न दर्ज करके अज्ञात पर केस दर्ज करने की बात कह रह हैं। ऑडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती। संवाद
......................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed